Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

जनता से वादे करके भूल जाना भाजपा का चरित्र हो गया : अखिलेश

भाजपा अपनी साख खो चुकी है। जनता से वादे करके भूल जाना भाजपा का चरित्र हो गया है। यह जनता को धोखा देना है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कही।

कहाकि नौजवान परेशान है। उनसे 70 लाख नौकरियों का वादा किया गया, वह सिर्फ वादा ही रहा है। प्रदेश में न नौकरियां हैं न नए उद्योग आ रहे हैं कि रोजगार पैदा हो। बल्कि जो उद्योग लगे हैं, वे भी बंद होने के कगार पर है। नौकरियां मांगने पर युवाओं पर लाठी पड़ती है। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चौपट है। व्यापारी कर्ज में दब गए हैं।

बुनकरों का धंधा चौपट है। भाजपा सरकार ने खुद तो एक यूनिट बिजली का उत्पादन किया नहीं, उपभोक्ताओं के लिए उसे मंहगी कर दिया। जन सामान्य पर पेट्रोल-डीजल के अलावा ईंधन गैस का भी बोझ लाद दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र को कूड़े दान में फेंक दिया, जनता उसे फिर क्यों समर्थन देना चाहिए? समाजवादी सरकार का काम पहले भी बोल रहा था, काम आगे भी बोलेगा।

सीएम योगी बोले- विकास में आमजन को भागीदार बनने का मौका देगी मातृभूमि योजना

इस बार जनता ने मन बना लिया है कि जो प्रदेश को विकास, तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएगी जो किसानों का सम्मान करेगी, जो युवाओं को हाथ में नौकरी और रोजगार देगी, ऐसे समाजवादी पार्टी को जनता इस बार मौका देने जा रही है। जनता इस बार समाजवादी पार्टी को 400 सीटें देने के लिए संकल्पित है। भाजपा की बुरी तरह का हार विधानसभा चुनावों में सुनिश्चित है।

Related Articles

Back to top button