• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘वैक्सीन लगवाओगी तो ब्रेकअप कर लूंगा’, गर्लफ्रेंड को प्रेमी ने दी धमकी

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Covid vaccines

Covid vaccines

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों ने तमाम जतन किए, लंबी कोशिश के बाद आखिरकार वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन बनाने में सफलता पाई। इसके बाद दुनियाभर के देश अपने लोगों को वैक्सीन लगाने में तेजी से जुट गए। इन सबके बावजूद ऐसे कई मामले आए जब लोग वैक्सीन लेने से कतराते रहे। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बड़ी ही अजीबोगरीब धमकी दे डाली। उसने कहा कि अगर वह कोरोना वैक्सीन लगवाएगी तो वह उससे ब्रेकअप कर लेगा।

दरअसल, यह मामला ब्रिटेन का है। ‘मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस युवती ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है और लोगों से पूछा है कि क्या निर्णय लिया जाए। युवती ने बताया कि वह और उसका बॉयफ्रेंड लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। युवती ने कोरोना की पहली डोज काफी पहले ही लगवा ली थी, लेकिन अब जब दूसरी डोज लगवाने की बारी आई तो उसके बॉयफ्रेंड ने साफ मना कर दिया। इसके बाद युवती काफी सोच में पड़ गई।

युवती ने यह भी बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने धमकी दी है कि ऐसा उसने वैक्सीन ली तो ठीक नहीं होगा। युवती ने यह भी बताया कि बॉयफ्रेंड ने इसका कारण नहीं बताया है कि उसे वैक्सीन की दूसरी डोज क्यों नहीं लेना चाहिए। साथ ही युवती ने यह भी बताया कि जब उसने पहली डोज ली थी तो उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी, उसे कई दिनों तक बुखार बना हुआ था। और उस समय में उसके बॉयफ्रेंड ने ही उसकी देखभाल की थी।

नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाई

रिपोर्ट में बताया गया है कि युवती ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह वैक्सीन लगवाना चाहती है क्योंकि उसे स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार के आदेश के तहत कोरोना वैक्सीनेशन पूरा कराना है। अगर उसने वैक्सीन नहीं लगवाई तो उसका एडमिशन नहीं हो पाएगा। इसी असमंजस में युवती पड़ी हुई है। उसे पहले लगा कि वह सिर्फ मजाक कर रहा है लेकिन बाद में पता चला कि वो सीरियस है।

फिलहाल उसने लोगों से पूछा है कि उसे क्या करना चाहिए। लड़की परेशान है कि अगर उसने वैक्सीनेशन पूरा नहीं कराया तो उसकी पढ़ाई छूट जाएगी और अगर वैक्सीनेशन पूरा कराया तो उसका रिलेशनशिप टूट जाएगा। कुछ लोगों ने उसे समझाया कि उसे अपने बॉयफ्रेंड से इसका कारण पूछना चाहिए। वहीं एक अन्य शख्स ने उसे बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड को इस बात के लिए राजी करे क्योंकि वैक्सीन लगवाना भी जरूरी है।

Tags: # world newsinternational NewsVaccination
Previous Post

नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाई

Next Post

ट्रक चालक और खलासी को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
Shot

ट्रक चालक और खलासी को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

चेन्नई टेस्ट में भारत की शानदार जीत India's stunning victory in Chennai Test

चेन्नई टेस्ट में भारत की शानदार जीत, 317 रनों से जीता मैच

16/02/2021
Atiq Ahmed

अतीक के आतंक का 43 साल बाद खात्मा

16/04/2023

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री

13/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version