• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूसलाधार बारिश से लखनऊ में बुरा हाल, मंत्रियों के घरों में भी घुसा बारिश का पानी

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
lucknow rain

lucknow rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ समेत कई जिलों में बीती रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसकी वजह से कॉलोनियों, सड़कों आदि पर पानी भर गया है, जबकि कई जगह पेड़ों के गिरने की भी घटनाएं सामने आई हैं।

लखनऊ में बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के आवास पर भी पानी भर गया। उधर, डालीबाग में रहने वाले कई मंत्रियों के घर भी जलमग्न हो गए। बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में घंटों बिजली भी गुल रही। प्रदेश में अब तक कई लोगों की मौत भी हो गई है।

राजधानी में बीती रात से हो रही बारिश की वजह से कई पॉश कॉलोनियों में पानी भरने की घटनाएं सामने आई हैं। हजरतगंज के बालू अड्डे, पार्क रोड, विधानसभा मार्ग पर भी जल भराव हो गया है। जोरदार बारिश की वजह से कई सड़कें पूरी लबालब पानी से भर गईं. हालांकि, प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य भी तेजी से चला रहा है और आम लोगों की समस्याओं को जल्द-से-जल्द दूर करने में लगा हुआ है। आम इलाकों से लेकर वीआईपी इलाकों तक जलभराव की स्थिति देखी जा रही है।

Lucknow Rainfall

भारी बारिश से सिर्फ आम जनता को ही दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है, बल्कि सरकार के कई मंत्रियों को भी परेशानी आ रही है। डालीबाग में स्थित कई मंत्रियों के घरों में बारिश का पानी भर गया, जिसे निकालने का काम जारी है। डालीबाग में रहने वाले जेल मंत्री जय कुमार सिंह ‘जैकी’ के घर के बाहर घुटनों तक पानी भर गया। जगह-जगह पर पेड़ भी सड़क पर गिर गए, जिसके बाद ट्रैफिक को भी डायवर्ट करना पड़ रहा। इसके अलावा, बीएसपी के कद्दावर नेता सतीश चंद्र मिश्रा के आवास पर भी पानी भर गया है।

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही है पुलिस

भले ही नगर निगम और प्रशासन जितने भी दावे करते रहे कि भारी बारिश की स्थिति में भी वे पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन राजधानी में सिर्फ 12-15 घंटों की बारिश में सभी दावों की पोल खुल गई। नगर निगम और प्रशासन के दावों के बाद भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। रात से हो रही भारी बारिश की वजह से लखनऊ के जिला प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की गई है। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने निर्देश दिया है कि जब तक जरूरी काम न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें। इसके अलावा, लोगों से भीड़-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले इलाकों में जाने से बचने के लिए कहा गया है। खुले सीवर, बिजली के तार व खंभों से भी बचकर रहने की अपील की गई है।

पिछली रात से जारी बारिश की वजह से लखनऊ प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी भी सिविक समस्या, जल भराव, पेड़ गिरने आदि की घटनाओं पर नगर निगम के कंट्रोल रूम पर संपर्क करने को कहा गया है। इसके लिए जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, वह नंबर 6389300137/6389300138/6389300139 है. इसके अलावा, बिजली जाने पर हेल्पलाइन नंबर 1912 तथा अन्य किसी समस्या हेतु इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबर 0522-4523000 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Tags: Lucknow Newslucknow rainrain alert in lucknowrain in luckup newsnow
Previous Post

अमृत फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, रक्तदान करने में लोगों में दिखा जोश

Next Post

कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
virat kohli

कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

यह भी पढ़ें

किसान आंदोलन पर SC सख्त, कहा- प्रदर्शन की मांग करने का कोई मतलब नहीं

01/10/2021
CM Nayab Saini

‘पानी के लिए तो पंजाब में कत्ल हो जाते हैं’, भगवंत मान के बयान की नायब सैनी ने की निंदा

03/05/2025
UP Diwas

यूपी दिवस समारोह का रंगारंग समापन

27/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version