• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले साल तक तैयार होगी देश की सबसे लंबी एलपीजी गैस पाइप लाइन

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कांदला-गोरखपुर पाइप लाइन के सम्बन्ध में अन्तर्विभागीय बैठक हुई। बैठक में केन्द्र सरकार की 2800 किलोमीटर लम्बी प्रतिष्ठित कांदला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन परियोजना के उत्तर प्रदेश चरण के कार्यों की समीक्षा की गई। परियोजना के पूरा होने पर यह दुनिया की सबसे लम्बी एलपीजी पाइप लाइन परियोजना होगी।

यूपी राज्य में तेल उद्योग सुरक्षा निदेशालय (ओआईएसडी), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के दिशा निर्देशों और अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान (एपीआई) मानकों के अनुसार लगभग 1083 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन बिछाई जायेगी। यह पाइपलाइन 18 जिलों ललितपुर, झांसी, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया तथा 46 तहसीलों और 966 गांवों से होकर गुजरेगी।

मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि भूमिगत एलपीजी पाइपलाइन बिछाये जाने के लिए भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण कराकर कार्यों में तेजी लाई जाये। ज्ञातव्य है कि आईएचबी लि. (इण्डियन ऑयल कारपोरेशन लि., हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लि.) तीन प्रमुख तेल और गैस केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की एक संयुक्त उद्यम कम्पनी है।

आईएचबी कम्पनी का गठन कांदला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन परियोजना को लागू करने और उसके बाद पाइपलाइन के संचालन और प्रबन्धन के लिए किया गया है। यह पाइपलाइन पश्चिमी तट से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों में बॉटलिंग प्लान्ट तक एलपीजी के पाइपालाइन परिवहन द्वारा एलपीजी घाटे को पूरा करने में मदद करेगा।

शुक्रवार और शनिवार को किसानों से अधिक धान खरीदेगी योगी सरकार

यह एकल पाइपलाइन भारत की कुल एलपीजी मांग का लगभग 25 प्रतिशत परिवहन करने में सक्षम होगी। इस पाइपलाइन से गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति से लगभग 34 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। परियोजना की समय सीमा दिसम्बर, 2022 है और इसे लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा रहा है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह एवं धर्मार्थ कार्य अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह व वीडियोकान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से 18 जिलों के जिलाधिकारी एवं महाप्रबन्धक परियोजना आईएचबी फैसल हसन सहित अन्य सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Tags: Lucknow Newsrajendra tiwari
Previous Post

योग्यता के आधार साढ़े चार लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई : टंडन

Next Post

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
Next Post
Illegal arms factory

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Saurabh Joshi

चंडीगढ़ बनेगा और भी फिट! ‘मिशन हेल्दी भारत’ के स्वागत में उतरे मेयर सौरभ जोशी

09/07/2026
rape penailty

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को 14 साल की कठोर कारावास की सजा

31/10/2020
महिला अफसरों को स्थायी कमीशन

सेना महिला अफसरों को दो महीने में दें स्थायी कमीशन : सुप्रीम कोर्ट

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version