• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी किसानों की भीड़ जुटाकर भाजपा अब किसान सम्मेलन कर रही : लल्लू

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ajay kumar lallu

ajay kumar lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन पर प्रहार करते हुए कहा कि महीनों से दिल्ली की सीमा पर अन्नदाता कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कई किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन किसानों की शहादत पर शोक संवेदना का एक शब्द न व्यक्त करने वाली भाजपा सरकार अब फर्जी किसानों की भीड़ जुटाकर किसान सम्मेलन कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि गन्ना किसानों के 18000 करोड़ रुपये निजी व सहकारी चीनी मिलो पर बकाया हैं। भुगतान न होने से आर्थिक तंगी की मार झेलने को विवश कितने गन्ना किसानों की आत्महत्या को उत्तर प्रदेश व देश ने देखा है। किसानों की आय दोगुनी करने वाली भाजपा के शासन में उपज की लागत जरूर दोगुनी हो गई है।

किसान क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर 4 प्रतिशत से बढाकर 7 प्रतिशत कर देने से किसानों की कमर बुरी तरह टूट गयी है। केंद्र की सत्ता में आते ही भाजपा ने जून 2014 में किसानों को संरक्षण देने के लिये कांग्रेस सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण बिल को समाप्त करने की कोशिश की, एमएसपी पर राज्य सरकारों से मिलने वाला बोनस बंद कर दिया।

चन्नी के कैबिनेट विस्तार से पहले घमासान, 6 विधायकों ने जताई आपत्ति

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में गेंहू आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क था, भाजपा सरकार ने उसे शून्य कर दिया। उत्तर प्रदेश में मेंथा पर 1.5 प्रतिशत मंडी शुल्क व 12 प्रतिशत जीएसटी है। भाजपा सरकार यूरोपियन कम्पनी बीएसएफ के मेंथा उत्पाद पर शून्य जीएसटी लेकर देशी किसानों को बर्बाद करने के रास्ते बना रही है।

उन्होंने कहा कि यह वही भाजपा व उसकी सरकार है, जिसने पूर्व में किसानों को मवाली, आतंकवादी और खालिस्तानी कहकर उनका अपमान करते हुए झूठी धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित करने में कोई कसर नही छोड़ी थी। उसका अब किसान सम्मेलन करना यह साबित करता है कि वह किसानों के भले में काम करने के स्थान पर सिर्फ कोरी बयानबाजी के लिए अपने कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर उन्हें किसान बताने का षड्यंत्र रच रही है।

Tags: ajay kumar lalluLucknow Newsup news
Previous Post

अनन्या पांडे के स्पॉटबॉय बने रणवीर सिंह,छाता लेकर घुमा रहे हैं

Next Post

सीएम योगी बोले- प्रदेश में और तेज करें कोरोना टीकाकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post

सीएम योगी बोले- प्रदेश में और तेज करें कोरोना टीकाकरण

यह भी पढ़ें

जयपुर में 90 रुपये लीटर के करीब पहुंचा पेट्रोल

29/11/2020
Road Accident

सड़क हादसा: ट्रक-जीप की टक्कर में दो लोगों की मौत, ट्रक चालक फरार

03/12/2020
Bigg Boss fame Ali Goni praised Sushant's fans, saying he had earned it

बिग बॉस फेम अली गोनी ने की सुशांत के फैंस की तारीफ, बोले ये कमाया था उसने

29/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version