• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रक और कार में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Writer D by Writer D
04/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास एक कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और 11 साल की बच्ची भी शामिल हैं। सभी परिवार के एक बच्चे को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर वापस बिजनौर लौट रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिजनौर के मोहल्ला मालिवाला निवासी 28 वर्षीय ताजिम पुत्र अरमास रविवार रात में परिवार के अन्य चार सदस्यों के साथ कार से दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवार के युवक को छोड़ने गया था। सुबह के समय सभी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से होते हुए बिजनौर के लिए आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले ही सड़क पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। जिससे तेज धमाके की आवाज आसपास सुनाई दी। टोलकर्मी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

नहीं थम रहा डेंगू-मलेरिया का कहर, सबसे ज्यादा यूपी में आए मामले

पुलिस ने लोगों की मदद से मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को कार की खिड़की काटकर निकाला, तब तक कार सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। नाजिम का 6 माह के बेटे उमेर की सांसें चल रही थी। उसे तुरंत एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया।

सूचना पर अधिकारी भी पहुंच गए। हादसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर दीनू पुत्र बालकिशन निवासी उदयपुर, जिला ललितपुर यूपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक खराब हालत में हाईवे पर खड़ा हुआ था। कार की गति हाईवे के मानकों पर थी।

सड़क पर खड़े ट्रक का ताजिम को अंदाजा नहीं लग सका और कार ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Tags: car accidentcrime newsDelhi-Meerut expresswaymeerut newsup news
Previous Post

नहीं थम रहा डेंगू-मलेरिया का कहर, सबसे ज्यादा यूपी में आए मामले

Next Post

लखीमपुर खीरी के पीड़ितों के साथ है सरकार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
Next Post
cm yogi

लखीमपुर खीरी के पीड़ितों के साथ है सरकार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : योगी

यह भी पढ़ें

Mohan Bhagwat- Bhaiyyaji Joshi

मोहन भागवत और भैयाजी जोशी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

07/03/2021
3 temples attacked in Bangladesh

3 मंदिरों की 8 मूर्तियां खंडित, नहीं सुधर रहा बांग्लादेश

21/12/2024
Perfume

गर्मी में परफ्यूम लगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक टिकेगी खुशबू

12/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version