• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के हाथों यूपी को मिलेगी 75 परियोजनाओं की सौगात

Writer D by Writer D
04/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को 4737 करोड़ रूपये की 75 परियोजनाओं की सौगात देंगे और तीन दिवसीय न्यू अर्बन इंडिया कान्क्लेव का उदघाटन करेंगे।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, हरदीप सिंह पुरी, कौशल किशोर, समेत देश के सभी राज्यों के नगर विकास मंत्री और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा नगरीय विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर सेमिनार एवं वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही आजादी के 75वें वर्ष पर 75 उत्कृष्ट हाउसिंग तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, अर्बन ट्रांसपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अब तक की उपलब्धियों से सम्बंधित फिल्म का प्रदर्शन भी होगा।

केन्द्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री ने खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

श्री मोदी इस अवसर पर पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाभी भी सौपेंगे, तो स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 10 स्मार्ट सिटीज की सफलता की 75 कहानियों पराधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी करेंगे। विशेष मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा स्मार्ट सिटी व अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा, साथ ही, प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालन के लिए 75 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि तीन दिनी कार्यक्रम में ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश-बदला नगरीय परिवेश’ राज्य पवेलियन की थीम तय की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न मिशनों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा, जिसमें स्टाल के केन्द्र में अयोध्या को प्रदर्शित करते हुए भव्य मॉडल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन व स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मेट्रो, आदि के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कार्यान्वित आईसीसीसी/आईटीएमएस परियोजना का शहरों से लाइव प्रस्तुतीकरण भी होगा।

उद्घाटन सत्र के बाद सेमिनार एवं वेबीनार के माध्यम से नगरीय विकास से संबंधित प्रौद्योगिकी पर चर्चा की जाएगी। 04 अलग-अलग सत्रों में मध्य-आय वाले घरों के लिए उपयुक्त नवीन निर्माण सामग्री और निर्माण प्रौद्योगिकियों का उपयोग, संसाधन, अवसर, बाधाएं और चुनौतियां, स्वदेशी/नवीन तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रचार, प्रसार, प्रदर्शन और निर्माण के लिए रणनीति तथा आवास सुधार, शहरी परिदृश्य के परिवर्तन को सक्षम करने विषय पर विचार-विमर्श होगा। एक अन्य विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में अपनाई गई रणनीतियां, क्षेत्र विशिष्ट केस स्टडीज, प्रमुख उपलब्धियां, सीख एवं आगे की राह विषय पर चर्चा की जाएगी।

Tags: cm yogiLucknow Newspm modi
Previous Post

इमारत से टकराया विमान, कारोबारी की परिवार समेत सभी की मौत

Next Post

रिटायर्ड सीओ ने की इकलौते बेटे की हत्या, ये है वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Next Post
murder

रिटायर्ड सीओ ने की इकलौते बेटे की हत्या, ये है वजह

यह भी पढ़ें

Bread Rolls

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
arvind kejriwal

मेरा गुनाह-मैं अपने 2 करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा : केजरीवाल

25/06/2021
rape

AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version