• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में 24 घंटे में आए 18,833 नए केस, 278 की मौत

24 घंटे में 24,770 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

Desk by Desk
06/10/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बाद देश में अब तक सबसे कम केस सामने आए हैं। वहीं, दक्षिण राज्य केरल से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 18,833 नए कोरोना केस आए और 278 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। साथ ही, 24 घंटे में 24,770 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अच्छी खबर है कि, देश में एक्टिव केस की संख्या ढाई लाख से कम हो गई है। देश में फिलहाल 2,46,687  मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 203 दिनों में एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ये पिछले 203 दिनों में एक्टिव केस का सबसे कम है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 18 हजार 346 नए मामले सामने आए थे और 263 लोगों की मौत हुई थी। 201 दिनों बाद मंगलवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 4 हजार 770 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 46 हजार 687 हो गए हैं। देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 71 हजार 881 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 49 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अबतक 3 करोड़ 31 लाख 75 हजार 665 लोग ठीक हो चुके हैं।

लखीमपुर हिंसा: मृतक किसान का फिर से हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

केरल में आए 9,735 नए केस, 151 की मौत

केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 9,735 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 47,38,818 हो गई। इसके अलावा 151 मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद 25,677 पर पहुंच गई। राज्य में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 10 हजार से कम मामले सामने आए हैं। सोमवार से 13,878 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45,88,084 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,24,441 है। बीते 24 घंटे में लगभग 93,202 नमूनों की जांच हुई है।

टीकाकरण का आंकड़ा 92 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 92 करोड़ के पार हो गया है। कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 59 लाख 48 हजार 360 डोज़ दी गईं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 92 करोड़ 17 लाख 65 हजार 405 हो गया है। ICMR ने बताया है कि, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 09 हजार 825 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 57 करोड़ 68 लाख 03 हजार 867 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Tags: Coronaviruscoronavirus indiaCovid vaccineCOVID-19
Previous Post

लखीमपुर हिंसा: मृतक किसान का फिर से हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Next Post

ओम बिरला इटली दौरे पर रवाना, जी-20 सम्मेलन में लेंगे भाग

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद

25/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, मुख्य सचिव ने ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, CM धामी ने किया शिलान्यास

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया

25/05/2026
CM Dhami
Main Slider

दैनिक जागरण हल्द्वानी का सफर बदलावों का जीवंत दस्तावेज : CM धामी

25/05/2026
Next Post

ओम बिरला इटली दौरे पर रवाना, जी-20 सम्मेलन में लेंगे भाग

यह भी पढ़ें

Thin Hair

पतले बालों की समस्या से है परेशान, तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा

15/08/2025
Amit Shah

शाह की अध्यक्षता में NESC की बैठक, शिलांग में हुआ कांफ्रेंस सेंटर का शिलान्यास

24/07/2021
Suntan

सनटैन से है परेशान, इनके इस्तेमाल से पाएं राहत

29/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version