• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को  किया लखनऊ तलब

Writer D by Writer D
11/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Lakhimpur Violence

Lakhimpur Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी में हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और सांसद अजय मिश्रा टेनी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को लखनऊ तलब किया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से बीजेपी हाईकमान काफी नाराज है। अजय मिश्रा जब दिल्ली से लौटे थे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात नहीं की थी। नाराजगी को लेकर एक बार फिर इन्हें लखनऊ बुलाया गया है। सूत्र बताते है कि पार्टी इन से पूरी रिपोर्ट तलब करेगी और फिर आगे तय करेगी क्या करना है?

बता दें कि लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष की गिरफ्तारी के एक दिन बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि ‘‘हम राजनीति में लूटने के लिए नहीं हैं और न ही किसी को फार्च्यूनर से कुचलने के लिए आए हैं।’

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र में आज राज्यव्यापी बंद

उधर, सहारनपुर की एक जनसभा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ हमलावर रुख अपनाते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने किसानों को कुचला, साथ ही कानून को भी कुचला गया अब संविधान को भी कुचलने की तैयारी है।’’ अखिलेश ने सरकार पर गृह राज्य मंत्री को बचाने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी की हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के मामले में आशीष मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई संबंधित धाराओं में तिकुनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Tags: Ajay Mishraasish mishralakhimpur violenceLucknow NewsSwatantradev Singh
Previous Post

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र में आज राज्यव्यापी बंद

Next Post

लेह में 14 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, DM ने जारी किया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये, निखार के साथ स्किन को मिलेगी ठंडक

24/07/2026
Dark Circles
Main Slider

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

24/07/2026
Free computer training scheme receives an overwhelming response.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी 25,26 जुलाई को आगरा में,421 करोड़ की विकास योजनाओ का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास –

23/07/2026
jan-jan ki sarkar jan-jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में 44 हजार से अधिक लोग पहुंचे

23/07/2026
Next Post

लेह में 14 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, DM ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें

Yogi

कोविड व नॉन कोविड मृत्यु में प्रमाण पत्र मिलने में न हो कोई दिक्कत : योगी

03/08/2021
cm yogi

लेह में शहीद हुए हाथरस के लाल को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

11/09/2022
Sleep

रात को अपने सिरहाने ना रखें ये चीजें, आर्थिक तंगी के हो जाएंगे शिकार

20/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version