• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान आंदोलन-दुर्गा पूजा को देखते हुए UP सरकार अलर्ट, 20 IPS अधिकारी नियुक्त

प्रदेश के 13 संवेदनशील जिलों में 20 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।

Desk by Desk
11/10/2021
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने किसान संगठनों की ओर से घोषित कार्यक्रमों और दुर्गा पूजा को लेकर पूरी तरह से चौकन्नी हो गई हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चौकस रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सीएम योगी ने इस मामले में मीटिंग के बाद फैसला लिया है कि, प्रशासन से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए अग्रिम आदेशों तक सेक्टर व्यवस्था लागू करने को कहा है। इसके साथ ही, प्रदेश के 13 संवेदनशील जिलों में 20 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अफसर आवंटित जिलों में ही कैम्प करेंगे।

अपर मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

बता दें कि, अपर मुख्य सचिव और गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार की देर शाम सभी मंडलायुक्तों, चारों पुलिस कमिश्नरों, सभी IG-DIG रेंज, जिलाधिकारियों और जिलों के पुलिस कप्तानों के लिए सरकार का नया आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि, सभी लेखपाल, बीट कांस्टेबल, थानाध्यक्ष, SDM, SO और जिले स्तर पर डीएम व एसपी किसानों से संवाद स्थापित करेंगे। कहीं भी भीड़ इकट्ठा न हो और जहां भी संवेदनशील स्थान हैं, वहां सुरक्षा बल लगाया जाए। साथ ही, अग्रिम आदेशों तक सेक्टर व्यवस्था भी लागू की जाए।

लेह में 14 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, DM ने जारी किया आदेश

सतर्कता बरतें अफसर

यूपी सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, दुर्गा पूजा व नवरात्र के कार्यक्रमों को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बल को मोबाइल सर्विस पर रहेंगे। इसके साथ ही, डीएम, एसपी और एसडीएम, सीओ एक साथ क्षेत्र का दौरा करेंगे। जिन जिलों से लगे अन्य प्रदेश के बार्डर हैं, वहां निकटवर्ती जिले के डीएम व एसपी से वार्ता कर कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक की जाएगी और जिन जिलों के माध्यम से लोगों का इकट्ठा होना संभावित है, वहां से संबंधित मार्गों पर सुरक्षा-व्यवस्था, बैरियर स्थापित किए जाएं।

यूपी सरकार ने किसान संगठनों की अपील के बाद पुलिस हेड क्वार्टर में एक कंट्रोल रूम भी बनाया है। हर जरुरी घटना से संबंधित रिपोर्ट शासन के गृह विभाग के कंट्रोल रूम और डीजीपी मुख्यालय के कंट्रोल रूम को हर दिन रात 12 बजे तक दी जाएगी।

अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा है कि, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर कहीं भी ऐसा आयोजन नहीं होने दिया जाएगा,  जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो। जिन तत्वों द्वारा विरोध किया जा रहा है, उन्हें पहले से ही चिह्नित कर समुचित कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जाए।

Tags: Durga PujaGovernmentguidelinesUP CM Yogi UP governmentup police
Previous Post

बांडीपोरा व अनंतनाग में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

 महज शादी के लिए धर्म बदलकर गलती कर रहे है हिन्दू : भागवत

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए परकोलेशन टैंक बेहद जरूरी: केशव मौर्य

30/07/2026
30 snakelets found inside the house.
उत्तर प्रदेश

घर बना ‘नागलोक’! सिद्धार्थनगर में एक के बाद एक निकले 30 सपोले

30/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

30/07/2026
Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Next Post
mohan bhagwat

 महज शादी के लिए धर्म बदलकर गलती कर रहे है हिन्दू : भागवत

यह भी पढ़ें

Ramlala

रामलला सरकार का किया गया दिव्य अभिषेक, मनमोहक है प्रभु की ये भव्य तस्वीरें

17/04/2024
Lipstick

पूरे 12 घंटे टिकी रहेगी लिपस्टिक, बस अपना लें ये ट्रिक

25/09/2025
ठंड से कांपा पूरा यूपी Full UP trembled due to cold

ठंड से कांपा पूरा यूपी, अगले 3 दिनों तक और गिर सकता है पारा

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version