• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महीनों बाद घर लौटी मां से नहीं मिले तेज प्रताप, आशीर्वाद लिए बिना शुरू की पदयात्रा

Writer D by Writer D
11/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पार्टी से नाराज चल रहे लालू प्रसाद यादव के बड़े तेजप्रताप यादव इस बार इतने गुस्‍से में हैं कि झगड़ा सुलझाने में शायद अपनी मां राबड़ी देवी का भी हस्‍तक्षेप नहीं चाहते हैं। कल पटना लौटीं राबड़ी देवी उनके आवास पर पहुंची थीं लेकिन तेजप्रताप ने उनसे मुलाकात नहीं की। आज उम्‍मीद थी कि वह जेपी की जयंती पर पदयात्रा निकालने से पहले घर जाकर राबड़ी देवी से आशीर्वाद लेंगे लेकिन तेजप्रताप का काफिला राबड़ी देवी के घर के सामने से गुजर गया। उन्‍होंने मां का आशीर्वाद लिए बिना ही यात्रा शुरू कर दी।

तेजप्रताप यादव ने पिछले शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्‍ट कर पदयात्रा निकालने के बारे में जानकारी दी थी। छात्र जन शक्ति परिषद के बैनर तले निकाली जा रही इस पदयात्रा में उन्‍होंने अधिक से अधिक संख्‍या में शामिल होने के लिए छात्रों का आह्वान किया है। तेजप्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह अपनी मां राबड़ी देवी का आशीर्वाद लेने जरूर जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार आज उनका काफिला गांधी मैदान के लिए निकला। काफिला राबड़ी देवी के आवास के सामने से गुजर गया लेकिन तेजप्रताप ने रुककर अपनी मां से मुलाकात नहीं की।

इसके पहले मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में तेजप्रताप ने कहा कि जिनको हमारी काबलियत से जलन होती है वे ही सवाल उठाते हैं। मां दुर्गा उनको सद्बुद्धि दें।

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, पिकअप खाई में गिरी, 2 की मौत

तेजप्रताप ने सोमवार को छात्र जनशक्ति परिषद की ओर से निकलने वाली पदयात्रा में शामिल होने का न्‍योता तेजस्‍वी यादव को भी दिया था। उन्‍होंने कहा वो अपने अर्जुन (तेजस्वी यादव) को भी बुला रहे हैं। वे आएं, उनका इंतजार होगा। उन्‍होंने बताया कि इस पदयात्रा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्‍ठ नेता शामिल होंगे।

पार्टी के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि लिस्ट में उनका नाम नहीं था, कोई बात नहीं लेकिन मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती का नाम जरूर होना चाहिए था। उन्‍होंने कहा कि स्टार प्रचारक सिर्फ कागजी प्रक्रिया है लेकिन नवरात्र का समय है। महिलाओं को सम्मान देना चाहिए था।

Tags: bihar newsNational newsrabdi devitej pratap
Previous Post

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, पिकअप खाई में गिरी, 2 की मौत

Next Post

Esha Gupta की तस्वीरों ने मचाया तहलका, फैंस ने किए कमेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

8 members of TTH module arrested
Main Slider

दिल्ली-NCR में बड़े हमले की तैयारी! ISI की साजिश का खुलासा; 8 सदस्य गिरफ्तार

18/06/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा के लिए सैफई ही घर-परिवार, मेरे लिए उत्तर प्रदेश घर, 25 करोड़ लोग परिवार: मुख्यमंत्री

18/06/2026
Uddhav Thackeray
राजनीति

उद्धव की पार्टी में बगावत तेज, 6 सांसदों ने बनाई दूरी

18/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी में यूपी ने बनाया बिजली सप्लाई का रिकॉर्ड

18/06/2026
CM Dhami
राजनीति

मंत्रिमंडल बैठक में पूर्व CM खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

18/06/2026
Next Post

Esha Gupta की तस्वीरों ने मचाया तहलका, फैंस ने किए कमेंट

यह भी पढ़ें

‘अतरंगी रे’ के डायलॉग बने बवाल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #Atrangi Re Boycott

29/12/2021
संसद का शीतकालीन सत्र winter session of Parliament

कोरोना इफेक्ट : नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र, बजट सत्र जनवरी से शुरू

15/12/2020
corona

नेशनल लॉं यूनिवर्सिटी में कोरोना ने लिया एडमिशन, 60 छात्र पॉजिटिव

05/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version