• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उम्र के आखिरी पड़ाव पर पति ने की पत्नी की हत्या, इस बात पर था दोनों में विवाद

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा। श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव निवासी 63 वर्षीय छेद्दू कुशवाहा ने अपनी पत्नी 60 वर्षीय परमी की घर की छत पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। वृद्धा के साथ सो रहे नाती चंद्रभान ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उसे धक्का देकर और उसे भी मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

सिजहरी गांव में परमी कुशवाहा आबादी से करीब एक किमी. दूर खेत पर ही दो खंड का मकान बनाकर अपनी पत्नी, बेटे 42 वर्षीय परशुराम, बहू फूलवती और नाती 12 वर्षीय चंद्रभान, नातिन 16 साल की रूपा, 14 वर्षीय लोकेश व 8 साल के भज्जू के साथ रह रहा था। दो दिनों से वृद्ध का पुत्र व बहू मध्यप्रदेश के ज्योराहा खेती किसानी के संबंध में गए थे। वहां पर इनकी बटाई की करीब दस बीघा खेती थी।

पुत्र ने पुलिस को बताया कि पिता कई दिनों से करीब एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने यह नहीं बताया कि रुपये क्या करेंगे। मां रुपये नहीं दे रही थीं। इस बात से नाराज होकर कई दिनों से घर पर विवाद भी हो रहा था। बताया कि पिता नशा आदि भी नहीं करते थे। खेती किसानी के साथ वह खाली समय में बकरियां चराया करते थे। गांव में करीब 15 बीघा स्वयं की जमीन है। उसी में खेती करके परिवार का भरण पोषण होता है।

रविवार को खाना खाने के बाद वृद्धा परमी अपनी नाती चंद्रभान के साथ छत पर सोने चली गई थी। अन्य नाती व नातिन वृद्ध छेद्दू के पास नीचे सो रहे थे। चंद्रभान के अनुसार रात करीब 11 बजे बाबा ने दादी पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किया तो उनकी चीख से उसकी नींद खुल गई। दहशत में वह दूर खड़ा हो गया। इसी बीच बाबा ने कुल्हाड़ी से दादी की कमर पर वार कर दिया। इस बीच वृद्ध को पकड़ने की नाती ने कोशिश की, लेकिन वह धमकाते हुए वहां से भाग निकला। वारदात की सूचना पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुबह सीओ रामप्रवेश राय भी पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।

आरोपित के पुत्र परशुराम ने श्रीनगर थाने में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

Tags: crime newsmahoba newsmurderMurder News
Previous Post

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
Shot

युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार

यह भी पढ़ें

Glowing Skin

मॉनसून में ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

11/08/2025

कोरोना से जंग जीतने के लिए उठाएं ये जरूरी कदम, कोसों दूर रहेगा वायरस

17/07/2020
cm yogi

हाथरस हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देगी योगी सरकार

10/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version