• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी कर्मचारियों को सस्‍ते आवास का तोहफा देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्‍तार, अतीक और बदन सिंह बद्दो जैसे तमाम माफियाओं के कब्‍जे से मुक्‍त कराई गई भूमि पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कर्मचारियों के लिए आवास बनाने की तैयारी कर रही है।

माफियाओं की ध्‍वस्‍त की गई अवैध हवेलियों पर गरीबों के आशियाने बनाने की तैयारी भी तेज कर दी गई है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आवास विभाग को योजना का प्रस्‍ताव तैयार करने का निर्देश दिया है।

शुक्रवार को अधिकारियों के साथ हुई उच्‍चस्‍तरीय बैठक में सीएम योगी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्‍होंने प्रदेश भर में माफियाओं से खाली कराई गई जमीन पर गरीबों के आशियाने जल्‍द तैयार करने के नि‍र्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आवास मूलभूत आवश्‍यकता है। हर परिवार को आवास मिलना ही चाहिए।

माफियाओं के कब्‍जे से मुक्‍त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए सरकार आवास बनाएगी। समूह ग और घ के कर्मचारियों के लिए भी सरकार मुक्‍त कराई गई भूमि पर सस्‍ते मकान बनाएगी। मुक्‍त हुई भूमि पर पत्रकारों और वकीलों के लिए भी सस्‍ते आवास तैयार किए जाने की योजना है। सीएम ने आवास विभाग को जल्‍द प्रस्‍ताव बना कर भेजने के निर्देश दिए हैं।

सपने दिखाने में प्रियंका का कोई जवाब नहीं : सिद्धार्थनाथ

गौरतलब है कि प्रदेश में पहली बार भूमाफिया के खिलाफ ऐतिहासिक कार्यवाही करते हुए सरकारी और निजी अरबों रुपए की कीमत की डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा भूमि राज्‍य सरकार ने खाली कराई है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में प्रदेश की कमान संभालने के बाद भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रदेश में चार स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन कर कार्यवाही शुरू की गई थी।

राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 अगस्त तक करीब 62423.89 हेक्टेयर यानि 1,54,249 एकड़ से अधिक भूमि को मुक्त कराया गया है। साथ ही राजस्व विभाग ने 2464 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करते हुए 187 भूमाफियाओं को जेल भेजा है और 22,992 राजस्व वाद, 857 सिविल वाद दर्ज करते हुए 4407 एफआईआर कराई गई है। माफियाओं से मुक्‍त कराई गई इन्‍हीं जमीनों पर अब सरकार गरीबों और कर्मचारियों के लिए आवास बनाने जा रही है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

सपने दिखाने में प्रियंका का कोई जवाब नहीं : सिद्धार्थनाथ

Next Post

एकमुश्त समाधान योजना का प्रचार-प्रसार करने का ऊर्जा मंत्री ने दिया निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post

एकमुश्त समाधान योजना का प्रचार-प्रसार करने का ऊर्जा मंत्री ने दिया निर्देश

यह भी पढ़ें

जब माफिया खत्म समाप्त होता है तो जनता में विश्वास बढ़ता है : गहलोत

19/09/2020
राहुल गांधी Rahul Gandhi

थल सेना दिवस पर सैनिकों को राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

15/01/2021
ajay kumar lallu

फर्जी किसानों की भीड़ जुटाकर भाजपा अब किसान सम्मेलन कर रही : लल्लू

26/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version