• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपने दिखाने में प्रियंका का कोई जवाब नहीं : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के सत्ता में आने पर छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन का तोहफा देने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वादे पर तंज कसते हुये उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपने दिखाने में कांग्रेस का कोई जवाब नहीं और वहीं काम प्रियंका भी कर रही हैं।

उन्होने कहा कि जिस पार्टी का प्रदेश में कोई संगठन न हो, चुनावों में जिसे बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के लाले रहते हों, वह सत्ता में आएगी और चुनावी वायदे पूरा करेगी, यह कुछ उसी तरह है जैसे ‘ना नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी।’

श्री सिंह ने कहा “ हो सकता है प्रियंका को कांग्रेस के पुराने नारे न याद हों, पर जनता को गरीबी हटाओ, दूरदृष्टि, पक्का इरादा जैसे नारों और उनका हश्र याद है। गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस गरीबों को ही हटाने में लग गई। गरीबों को घर, शौचालय, बिजली,पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखी। पक्का इरादा वाला नारा तो भ्रष्टाचार के प्रति पक्के इरादे के प्रति प्रतिबद्धता साबित हुई। बेहतर होता कि प्रियंका अपनी घोषणा के अनुरूप कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ से इस नेक काम की शुरुआत कर देतीं। आपके वायदे पर लोगों को भला कैसे यकीन आएगा।”

चौहान समाज के सम्मेलन में गरजे योगी, बोले- गरीब की जमीन कब्जाई तो चलेगा बुलडोजर

उन्होने कहा कि योगी की सरकार कहने के साथ करने में यकीन रखती है। सरकार शीघ्र ही प्रदेश के करीब एक करोड़ युवाओं को टैबलेट या स्मार्ट फोन देने जा रही है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। तब तक सत्ता में आने के लिए बीरबल की तरह खिचड़ी पकाते रहें।

वैसे भी स्वतंत्रता के बाद से कांग्रेस को एक घोषणा करने वाली पार्टी के रूप में जाना जाता रहा है। घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए नहीं।

Tags: Lucknow NewsSiddharth Nath
Previous Post

चौहान समाज के सम्मेलन में गरजे योगी, बोले- गरीब की जमीन कब्जाई तो चलेगा बुलडोजर

Next Post

सरकारी कर्मचारियों को सस्‍ते आवास का तोहफा देगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post

सरकारी कर्मचारियों को सस्‍ते आवास का तोहफा देगी योगी सरकार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Afsar Bitiya

अफसर बिटिया का 22 जुलाई को होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

21/07/2023
Solar City

मुख्यमंत्री के निर्देशन में ध्वजारोहण से पहले स्मार्ट सिटी में बदल रही अयोध्या

19/11/2025
Samrat Chaudhary

सरयू नदी में बिहार के डिप्टी सीएम ने लगाई डुबकी, रामलला को समर्पित की अपनी पगड़ी

03/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version