• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CTET में परीक्षा केंद्र शहर की डिटेल में इस तिथि से कर सकेंगे बदलाव

Desk by Desk
25/10/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
CTET

CTET

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि है। अगर अभी भी किसी इच्छुक उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया है तो वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर फौरन आवेदन कर सकता है।

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर थी। इस बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दिया गया था। 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच सीबीटी मोड में सीटीईटी के 15 वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस बार पहली मर्तबा सीटीईटी का आयोजन ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड मोड – सीबीटी)  लिया जाएगा। अभी तक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी। पूरे देश में परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।

सीबीएसई ने नोटिस में बताया है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लेह में एक और परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो पहले आवेदन कर चुके हैं और अब अपनी परीक्षा केंद्र शहर की डिटेल में बदलाव करना चाहते हैं, वह 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2021 के बीच ऐसा कर सकेंगे।

इसके अलावा एनसीटीई गाइडलाइंस को मानते हुए सीबीएसई ने 55 फीसदी मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन व बीएड-एमएड इंटीग्रेटेड कोर्स वालों को भी आवेदन की इजाजत दे दी है।

नोटिस में कहा गया है, ‘नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन, नई दिल्ली (एनसीटीई) द्वारा जारी नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता शर्तों के मुताबिक 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन या समकक्ष ग्रेड और तीन वर्ष इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड कोर्स वाले अभ्यर्थी भी सीटीईटी दिसंबर 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी ऑनलाइन एप्लीकेशन में इसके मुताबिक बदलाव कर दिए गए हैं।’

यूं करें ऑनलाइन आवेदन

स्टेप -1 – CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 –  Apply For CTET December के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3 – ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें।

स्टेप – 4- स्कैन फोटो और स्कैन हस्ताक्षर अपलोड करें।

स्टेप 5 – ई चालान या डेबिट/क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग से फीस का भुगतान करें।

स्टेप 6- कंफर्मेशन पेज का प्रिंट निकाल लें।

सीटीईटी एग्जाम पैटर्न  ( CTET 2021 Exam Pattern )

पेपर-1 में 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे।

वहीं पेपर – 2 में भी 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचरों के लिए) या सोशल स्टडीज/सोशल साइंस ( सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर के लिए) से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे – दिसंबर 2021 का पहले सप्ताह से

परीक्षा तिथि – 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक

रिजल्ट की घोषणा – 15 फरवरी, 2022

ऑनलाइन आवेदन का Direct Link

आवेदन की फीस

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये और पेपर 1 और 2 दोनों के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी उम्मीदवारोंको एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

इन 20 भाषाओं में होगी परीक्षा

इंग्लिश, हिन्दी, असमी, बंगाली, गारो, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिजो, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलूगु, तिब्बती, उर्दू

UPPSC Pre में भूगोल और इतिहास ने खूब छकाया

CTET पेपर 1 और पेपर 2

सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Tags: ctetCTET 2021ctet registration
Previous Post

चुनावी लालीपॉप हैं कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं : सुरेश खन्ना

Next Post

स्वतंत्र देव बोले- सैफई महोत्सव जितने खर्च पर योगी ने बनवा दिए नौ मेडिकल कॉलेज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
Swatantradev

स्वतंत्र देव बोले- सैफई महोत्सव जितने खर्च पर योगी ने बनवा दिए नौ मेडिकल कॉलेज

यह भी पढ़ें

RBI

RBI ने जारी किया असिस्टेंट मेन्स का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

20/12/2023
murder

पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर पति ने खाया जहर, हालत गंभीर

27/08/2021
Imprisonment

गैंगस्टर के मामले में दो आरोपियों को तीन साल की कारावास

02/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version