• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावी लालीपॉप हैं कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं : सुरेश खन्ना

Writer D by Writer D
25/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को चुनावी लालीपॉप बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में प्रतिज्ञाओं को लागू नहीं किया गया है, इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है, क्योंकि जनता भी सच्चाई देख रही है कि उसे पता है कि कांग्रेस का यह लालीपॉप धरातल पर नहीं उतरने वाला।

उन्होंने यह बातें सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस देश में खस्ता हाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिम्मेदार है। देश और प्रदेश में पिछली निकम्मी सरकारों की वजह से लोगों को स्वास्थ्य की दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों की सेवा में न विपक्ष दिखा और न ही उनके कारिंदे। लोगों की मदद करने के बजाय सिर्फ ट्विटर पर गाल बजाते रहे। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले-जिले दौरा किया, लोगों से मिले, उनके सुख-दुख में शामिल हुए। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

खादी महोत्‍सव: माटी कला बोर्ड व ओडीओपी घोल रहा स्‍वदेशी उत्‍पादों की मिठास

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर जरूरतमंद के साथ सरकार खड़ी रही। निशुल्क जांच, इलाज से लेकर घर-घर निशुल्क दवा वितरित की गई। वैक्सीन भी फ्री में लगाया जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान) योजना के तहत करीब साढ़े छह करोड़ और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 42 लाख से अधिक लोगों को पांच लाख रुपए तक का बीमा कवर दिया गया है।

प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या पहुंच रही सौ के करीब: खन्ना

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में भाजपा की डबल इंजन सरकार लगी है। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ जिलों में मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया है। 30 जिलों में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण चल रहा है। सिर्फ मेडिकल क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप नहीं हो रहा, बल्कि नए डॉक्टर भी तैयार हो रहे हैं और बेडों की संख्या भी बढ़ रही है। प्रदेश में 2017 के पहले करीब दर्जन भर ही मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब सौ के करीब पहुंच रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज होंगे। इससे लोगों को ईलाज के लिए दूसरे जिलों में भटकना नहीं पड़ेगा।

Tags: Lucknow NewsSuresh Khannaup news
Previous Post

खादी महोत्‍सव: माटी कला बोर्ड व ओडीओपी घोल रहा स्‍वदेशी उत्‍पादों की मिठास

Next Post

CTET में परीक्षा केंद्र शहर की डिटेल में इस तिथि से कर सकेंगे बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

वर्षा से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करें, राहत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो : उप मुख्यमंत्री

18/08/2026
Saraswati Shishu Mandir
उत्तर प्रदेश

भूकंपरोधी तकनीक से बनेगा सरस्वती शिशु मंदिर का नवीन भवन, भूमि पूजन कर रखी गयी आधारशिला

18/08/2026
Supreme Court
Main Slider

फांसी रहेगी या बदलेगा तरीका? सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख

18/08/2026
Police team attacked while arriving to remove illegal dairy
Main Slider

लखनऊ में बवाल! दरोगा को लोहे की जंजीर से पीटा, 24 पर मुकदमा; 200 भैंसें हटाईं

18/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, अब मिलेगा 600 रुपये ड्यूटी भत्ता

18/08/2026
Next Post
CTET

CTET में परीक्षा केंद्र शहर की डिटेल में इस तिथि से कर सकेंगे बदलाव

यह भी पढ़ें

PM Modi congratulated Grammy Award winner Chandrika Tandon

ग्रैमी अवॉर्ड जीतने पर चंद्रिका टंडन को PM मोदी ने दी बधाई, बोले- हमें बहुत गर्व है

04/02/2025

नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के जरिये लागू होगा नई शिक्षा नीति का कार्यरूप

08/08/2020
Navjot Sidhu

317 दिन बाद जेल से बाहर आए नवजोत सिद्धू, समर्थकों ने ढोल बजाकर किया स्वागत

01/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version