• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में विपक्ष की दाल नहीं गलने वाली : धर्मेंद्र प्रधान

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के एक बड़े नेता (अखिलेश यादव) भारतीय जनता पार्टी को परिवार मानते हैं। उनका कहना सही है, क्योंकि भाजपा करोड़ों कार्यकर्ता परिवारों की पार्टी है।

यहां पर कोई भी व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार शीर्ष पर पहुंच सकता है तो वहीं उनकी पार्टी में पिता, चाचा, पत्नी, भाई और भतीजावाद है। रही बात उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव की तो जनता का रुझान और विपक्ष की बौखलाहट बयां कर रही है कि पुन: अपनी सरकार बनने जा रही है। यह बातें कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कही।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन जनता के बीच सौ फीसदी खरा उतरना देखना चाहती हैं। इसमें खासकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा संगठन को विपक्ष से हर हाल में मजबूत रख रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय बैठक (कानपुर बुन्देलखण्ड) चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन में आयोजित हुई। यहां पर उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को जीत के टिप्स देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव को लेकर निश्चिंत रहें। जनता का रुझान और विपक्ष की बौखलाहट साफ बयां कर रही है कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष की दाल नहीं गलने वाली है। विपक्ष इस कदर परेशान है कि उनको बूथ अध्यक्ष तक नहीं मिल पा रहे हैं और उनका चुनाव हवा हवाई है। इससे यह बात साफ है कि अपनी सरकार पुन: बनने जा रही है लेकिन संगठन की मजबूती में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना है। बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ता मजबूती से खड़े रहें ताकि विपक्ष के लोग किसी प्रकार की साजिश न रच सके।

उन्होंने कहा कि कानपुर का एक गौरवशाली इतिहास है। मां गंगा के किनारे है यह पावन स्थान है। बुंदेलखंड भी उस से जुड़ा है, जो पहले पिछड़ा था। अब वहां भी हमारी सरकार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है। कश्मीर को लेकर कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भाजपा कभी नहीं भुला सकती है। आज कश्मीर से आतंकवाद का फन बराबर कुचला जा रहा है। एक समय था कि वहां पर तिरंगा यात्रा निकालने के लिए डा. मुरली मनोहर जोशी को वहां जाना पड़ा था और आज गृह मंत्री अमित शाह वहां पर भाषण दे रहे हैं। यह हमारी उपलब्धि है और वहां का बराबर विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है। भारत माता की सदैव जय होनी चाहिए। बहुत काम हम लोगों ने किया है, अभी बहुत काम करना शेष है। हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने शहीद भगत सिंह, दीनदयाल उपाध्याय का उदाहरण देते हुए कहा कि हमको उनकी राह पर चलना है। उत्तर प्रदेश में 13 करोड़ लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। देश में हम कुछ दिन पूर्व 100 करोड़ लोगों को टीका लगा चुके हैं।

Tags: dharmendra pradhankanpur newsup government news
Previous Post

पीएम-सीएम आवास लाभार्थियों के घर दीपावली मनाएं कार्यकर्ता : सीएम योगी

Next Post

नीट सॉल्वर गैंग मामले में 25 अभ्यर्थियों की पहचान, रिपोर्ट एनटीए को भेजी गई

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
A family troubled by land dispute attempted suicide

नीट सॉल्वर गैंग मामले में 25 अभ्यर्थियों की पहचान, रिपोर्ट एनटीए को भेजी गई

यह भी पढ़ें

Electricity consumer

केंद्र सरकार बिजली उपभोक्ताओं को नए साल पर दे सकती है तोहफा

16/12/2020
इराक बम ब्लास्ट में लोगों की मौत, 66 घायल

इराक बम ब्लास्ट में 28 लोगों की मौत, 66 घायल, विस्फोट में कई दुकानें-घर डैमेज

20/07/2021
Kamika Ekadashi

आज है साल की आखिरी एकादशी, इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा

26/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version