• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने सरदार पटेल स्मारक समिति द्वारा प्रकाशित ‘पटेल स्मारिका-2021’ का किया विमोचन

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर आज यहां जीपीओ स्थित सरदार पटेल पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरा देश सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयन्ती मना रहा है। दृढ़ प्रतिज्ञ सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अत्यन्त सहजता के साथ देश की 563 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाकर एक भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत की एकता व अखण्डता को स्थापित करने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का अतुलनीय योगदान रहा। सरदार पटेल के योगदान को जनता तक पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री  ने वर्ष 2014 मंे प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को उनकी जयन्ती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया। सरदार पटेल के सम्मान में प्रधानमंत्री  ने गुजरात के सरदार सरोवर बांध के निकट सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा की स्थापना करके दुनिया के सामने सिद्ध किया कि सरदार पटेल का स्थान भारत में बहुत ऊँचा है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि भारत में जब-जब स्वाधीनता संग्राम की चर्चा होगी, तब-तब सरदार वल्लभ भाई पटेल व नेता सुभाष चन्द्र बोस को स्मरण किया जायेगा।

पहले देश में रोज एक नया घोटाला आता था, आज ढूंढने पर भी नहीं मिला रहा : योगी

सरदार पटेल ने जूनागढ़ व हैदराबाद रियासत का स्वाधीन भारत में विलय कराया। उनका यह कार्य स्वतंत्र भारत के प्रत्येक नागरिक को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। सरदार पटेल ने सोमनाथ मन्दिर के पुनरुद्धार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक समिति द्वारा प्रकाशित ‘पटेल स्मारिका-2021’ का विमोचन किया। उन्होंने स्व0  राम कुमार वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, विधायक  शशांक वर्मा, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: cm yogiLucknow Newsnational unity dayrashtriy ekta divassardar valabh bhai patelup newsYogi News
Previous Post

गोरखपुर में दहाड़ी प्रियंका, बोलीं- मैं मिट जाऊंगी लेकिन भाजपा से नहीं मिलूंगी

Next Post

IND vs NZ: विराट कोहली फिर हारे टॉस, फैन्स ने शेयर किए मीम्स

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post

IND vs NZ: विराट कोहली फिर हारे टॉस, फैन्स ने शेयर किए मीम्स

यह भी पढ़ें

रिया चक्रवर्ती Riya Chakraborty

सुशांत की मौत से पहले की आखिरी रात रिया ने की थीं 5 कॉल्स

15/08/2020
Keshav Prasad Maurya

धान खरीद में बिचैलियों का किसी प्रकार दखल नहीं होने पाये : केशव

27/12/2020

जानें कृष्णानंद राय की क्यों काटी गई थी चुटिया, मुख्तार अंसारी ने किस से बोला था ‘जय श्री राम’?

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version