• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्बाध बिजली के लिए उपकेंद्रों पर ही मनेगी ऊर्जा परिवार की दीवाली : श्रीकान्त शर्मा

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने गुरुवार को विपिनखंड स्थित 33/11 केवी वितरण व 132 केवी पारेषण उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति के कार्य में लगे कार्मिकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात सभी कार्मिकों का अभिनंदन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी डिस्कॉम एमडी प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करें, कहीं भी कोई समस्या हो तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित कराएं।

ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र पर आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा परिवार के सदस्यों की दीपावली उपकेंद्र पर ही मनेगी। वे उपकेंद्र पर मुस्तैदी से जुटे रहेंगे तो पूरा प्रदेश जगमग रहेगा और सम्पूर्ण प्रदेशवासी धूमधाम से दीपोत्सव का पर्व मना सकेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को सुचारू आपूर्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए व्यवस्थित रूप से निगरानी के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र का लाइन लॉस सिंगल डिजिट होने पर वहां तैनात सभी कार्मिकों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में जिस भी उपकेंद्र का लाइन लॉस सिंगल डिजिट व ग्रामीण क्षेत्र में 15 प्रतिशत से कम होगा, वहां सभी कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा।

योगी सरकार ने प्रदेश को दी बड़ी राहत, 12 रूपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

उन्होंने कहा कि सरकार सस्ती और निर्बाध बिजली के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए उपभोक्ताओं को भी सरकार का सहयोग करना होगा। उन्होंने अपील की कि उपभोक्ताओं के हित में सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना की शुरुआत की है। उपभोक्ता इसका लाभ लें और ब्याजमाफी के साथ बकाया बिलों का भुगतान करने की सुविधा पाएं।

Tags: shrikant sharmaup news
Previous Post

योगी सरकार ने प्रदेश को दी बड़ी राहत, 12 रूपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Next Post

बसपा के पूर्व प्रत्याशी विवेक यादव सपा में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

रूस-भारत संवाद में व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

पार्टनर कंट्रीज के प्रतिनिधियों से सीएम योगी ने की राउंड टेबल मीटिंग

25/09/2026
Next Post
bsp-sp

बसपा के पूर्व प्रत्याशी विवेक यादव सपा में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

arrested

50 हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार

17/01/2022
Rohit-Sharma-increased-awareness

रोहित शर्मा ने ‘सेव द राइनो’ के प्रति बढ़ाई जागरुकता

10/04/2021
Global Investors Summit

अब ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन करेगी योगी सरकार, 17 देशों में होंगे रोड शो

22/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version