• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन करेगी योगी सरकार, 17 देशों में होंगे रोड शो

Writer D by Writer D
22/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Global Investors Summit
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बिजनेस में अपने को अव्वल साबित कर चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अब दस लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने की मुहिम में जुट गए हैं। इतना बड़ा निवेश लाने के लिए योगी सरकार अगले वर्ष ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (Global Investors Summit)  का आयोजन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट की शुरुआत करेंगे। तीन दिन होने वाले इस समिट में देश तथा विदेश के बड़े औद्योगिक घरानों के मुखिया हिस्सा लेंगे। इस समिट में देश तथा विदेश के बड़े उद्योगपतियों को लाने के लिए यूपी का इंडस्ट्री विभाग सितंबर से 17 देशों में रोड शो की शुरुआत करेगा।

औद्योगिक विकास विभाग के आला अफसरों ने इन रोड शो की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि विदेश में होने वाले रोड शो की शुरुआत दुबई से की जाएगी। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम (यूके), नीदरलैंड्स, जर्मनी, फ़्रांस, जापान, सिंगापुर, साऊथ कोरिया, इस्राइल, ऑस्ट्रेलिया, आस्ट्रेलिया, यूएई, अमेरिका, कनाडा, थाईलैंड, बेल्जियम, स्वीडन और रूस में भी रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इन रोड शो का मकसद उद्यमियों को प्रदेश की नीतियों को जानकारी देना और यहां निवेश के लिए असीम संभावनाओं के बारे में बताना होगा।

इन रोड शो की तैयारियों के लिए इंडस्ट्री विभाग के अधिकारी लगातार ऐसे विदेशी उद्यमियों के संपर्क में हैं, जो प्रदेश में निवेश के इच्छुक हैं। विदेश के साथ-साथ देश में मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली में भी रोड शो आयोजित किए जाएंगे। राज्य के मुख्य सचिव ने इन रोड शो के आयोजना को समीक्षा बीते दिनों कर उसे अपनी मंजूरी दे दी है। औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के नेतृत्व में विदेशों में रोड शो किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है।

योगी जी के यूपी में शाम ढले बाहर निकलने में नहीं लगता डर: दिया नामदेव

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अगले वर्ष होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। 2018 में हुए इंवेस्टर्स समिट में 4.60 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे। अब 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश यूपी में लाने के लिए सूबे की पॉलिसी में भी बदलाव किए जा रहे हैं। इसके क्रम में प्रदेश सरकार औद्योगिक नीति लाने के साथ ही नई जैव और ऊर्जा नीति भी ला रही है।

इसके अलावा यूपी की औद्योगिक नीति समेत 27 सेक्टोरल नीतियों का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद कराने का फैसला भी किया गया है। ताकि विदेश में रोड शो के दौरान ही वहां के निवेशकों को उनकी भाषा में नीतियों की प्रतियां उपलब्ध कराई जा सकें। पहले चरण में जर्मन, फ्रेंच, जापानी, अंग्रेजी आदि भाषाओं में इन नीतियों के अनुवाद की तैयारी की गई है।

Tags: cm yogiGlobal investors summitLucknow News
Previous Post

योगी जी के यूपी में शाम ढले बाहर निकलने में नहीं लगता डर: दिया नामदेव

Next Post

सिपाही के ट्रांसफर पर बिलख-बिलखकर रोने लगे बच्चे, इमोशनल कर देगा ये वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
Constable Rohit

सिपाही के ट्रांसफर पर बिलख-बिलखकर रोने लगे बच्चे, इमोशनल कर देगा ये वीडियो

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

रेल पटरी पर मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप

08/08/2021

कार्वी स्टॉक मामले में ED की कार्रवाई,जब्त किए 700 करोड़ के शेयर

25/09/2021

विकास के हर मुद्दे पर अव्वल है योगी सरकार : राजनाथ सिंह

23/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version