• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इटावा में गरजे सीएम योगी, बोले- पहले की सरकारों के दौरान हर योजना में भ्रष्टाचार होता था

Writer D by Writer D
06/11/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इटावा में करीब 475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की योजनाएं केवल भारतीय जनता पार्टी के समय ही क्रियान्वित होती हैं क्योंकि हम शिलान्यास भी करते हैं और लोकार्पण भी करते हैं। धोखे से सत्ता मिल जाए तो वह भले ही शिलान्यास कर दें लेकिन जनता उन्हें लोकार्पण करने लायक नहीं छोड़ती। तीन साल पहले जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया था, उसका आज लोकार्पण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग अयोध्या जाने से डरते थे। आज अयोध्या में दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया है। जब लोककल्याण से जुड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ती हैं तो सबके जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। जब शुभ मुहूर्त में शिलान्यास होता है तो वह पूरी भी होती हैं। आज भैया दूज के अवसर पर जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो रहा है, वे जल्द ही पूरी होंगी।

जनपद इटावा में केंद्रीय कारागार एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास… https://t.co/9N8TiBpvf9

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 6, 2021

कोरोना काल में भाजपा के सांसद स्थानीय स्तर पर प्रशासन के साथ मिलकर जनता की सेवा कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे। लेकिन वह लोग (विपक्ष के खासकर अखिलेश) घर में दुबक गये थे। केवल ट्वीटर पर दिख रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सबसे बेहतर प्रबंधन कर दिखाया। सबसे कम मौत उत्तर प्रदेश में, सबसे अधिक जांच यहां, सबसे अधिक लोगों को राशन बांटने का काम भी उत्तर प्रदेश ने किया। सबसे अधिक टीका भी इसी प्रदेश ने लगाया है। जनसमूह से पूछते हुए उन्होंने कहा कि इटावा की जनता ने उन लोगों को जवाब दे दिया है, जिन्होंने कोविड वैक्सीन पर सवाल खड़ा किए थे।

माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर भी चलेगा बुकडोजर : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबको खाद्यान्न उपलब्ध करवाए हैं। अब एक बार फिर अगले चार माह तक नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। खाद्यान्न के साथ नमक एवं तेल भी दिया जाएगा। पहले यह खाद्यान्न गरीब को नहीं मिलता था। नेताओं का घर भर जाता था। आज गरीबों को इस योजना का पूरा लाभ मिल रहा है। इटावा ने विधायक दिए, सांसद दिए और मुख्यमंत्री भी दिए लेकिन उन्होंने आपके विकास के लिए क्या किया? मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। पहले धार्मिक स्थलों के विकास का पैसा कब्रिस्तान की चहारदीवार बनाने में खर्च होते थे।

योगी ने कहा कि प्रदेश के कुछ नेता अपराधियों को गले लगाने में जुटे थे । आज भाजपा सरकार में अपराधियों को कोई गले नहीं लगा रहा है। उनकी जगह जेल है। भ्रष्टाचार कर कमाई गयी सम्पत्ति की वसूली भी इसी सरकार में की गई है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान हर योजना में भ्रष्टाचार होता था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इटावा जिले की जनता को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत मिले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। पहले केवल एक परिवार की सोच थी। हमारी सरकार में 24 करोड़ की जनता को एक परिवार मानकर काम किया जा रहा है। उनके लिए अपना परिवार छोड़कर बाकी सब लोग पराए थे। इस मौके पर स्थानीय सांसद राम शंकर कठेरिया के अलावा स्थानीय विधायक व मंत्री मौजूद रहे।

Tags: cm yogicm yogi in etawahEtawah newsup government newsup newsYogi News
Previous Post

सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, पीएम मोदी-शाह ने जताया शोक

Next Post

स्वतंत्रदेव का अखिलेश पर तंज, पूछा- इतिहास की किताबें हिन्दुस्तान की पढ़नी है या पाकिस्तान की

Writer D

Writer D

Related Posts

A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
Next Post
Swatantradev

स्वतंत्रदेव का अखिलेश पर तंज, पूछा- इतिहास की किताबें हिन्दुस्तान की पढ़नी है या पाकिस्तान की

यह भी पढ़ें

बायोएनटेक का दावा : अमेरिका ने कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक हासिल की

22/07/2020
Corona

देश में कोरोना के 2.76 लाख के पार नए मामले, 3.69 लाख से अधिक लोग रोगमुक्त

20/05/2021
युवती संग अश्लील हरकतें

स्कूल में युवती संग अश्लील हरकतें करते कैमरे में कैद हुआ शिक्षक, BSA ने किया निलंबित

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version