• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बायोएनटेक का दावा : अमेरिका ने कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक हासिल की

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका ने कोरोना वायरस के संक्रमण से निजात दिलाने वाले टीके की 10 करोड़ खुराक अपने पास सुरक्षित कर ली है। जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक ने कहा कि अमेरिका ने $1.95 ​अरब कीमत की कोरोना वायरस की वैक्सीन अपने लिए हासिल कर ली है। ऐसी ही खबर रूस से भी आई कि वहां के राष्ट्रपति समेत अरबपतियों ने कोरोना वायरस का टीका लगवा कर खुद को कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण से खुद को बचा लिया है।

#BREAKING US secures 100 million doses of potential coronavirus vaccine for $1.95bn: German firm BioNTech pic.twitter.com/Y4c9wpaYuu

— AFP News Agency (@AFP) July 22, 2020

रूस के राष्ट्रपति समेत अरबपतियों ने लगवाया टीका

कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में लगी वैज्ञानिकों की सैंकड़ों टीमों में से कुछ टीमें आगे चल रहीं हैं, इनमें रूस के वैज्ञानिकों का एक दल भी है। रूस ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस की वैक्‍सीन का इंसानों पर ट्रायल पूरा कर लिया है। हालांकि अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन, बड़ी राजनीतिक हस्तियों और देश के अरबपतियों ने अप्रैल महीने में ही कोरोना का टीका लगवा लिया था।

बारिश में डूबेगा चीन, तेजी से टूट रहे ये बांध और तबाही से मचा हाहाकार

इन्हें लगाया जा चुका है कोरोना का टीका

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के अरबपतियों और राजनेताओं को कोरोना वायरस की प्रायोगिक वैक्‍सीन को अप्रैल में ही दे दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन को ये टीका दिया गया है या नहीं ये कन्फर्म नहीं है लेकिन जिस तरह सभी शीर्ष राजनीतिक नेताओं, सरकारी अधिकारी और अरबपतियों को ये दिया जा चुका है। ऐसे में पुतिन को ये नहीं दिया गया हो इसकी संभावना बेहद कम है। रिपोर्ट के मुताबिक जिन अमीरों को यह वैक्‍सीन दी गई, उनमें एल्युमीनियम की विशाल कंपनी यूनाइटेड रसेल के शीर्ष अधिकारी, अरबपति और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। इस वैक्‍सीन को मास्‍को स्थित रूस की सरकारी कंपनी गमलेया इंस्‍टीट्यूट ने अप्रैल में तैयार किया था।

Scores of members of Russia’s business and political elite have been given early access to an experimental vaccine against Covid-19 https://t.co/kb8mNPgjIg

— Bloomberg (@business) July 20, 2020

रूस की सेना ने फंड की है ये वैक्सीन

रिपोर्ट के मुताबिक गमलेई वैक्‍सीन को रूस की सेना और सरकारी रसियन डायरेक्‍ट इन्‍वेस्‍टमेंट फंड ने फंड किया है। रूस ने जानकारी दी थी कि इस वैक्‍सीन का पिछले हफ्ते ही पहला ट्रायल पूरा हो गया है और टेस्‍ट भी रूस की सेना के जवानों पर ही किया गया है। हालांकि इसके नतीजे अभी सार्वजनिक नहीं किये गए हैं लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि एक बड़े समूह पर इसका परीक्षण शुरू कर दिया गया है। रूस की गमलेई की वैक्‍सीन पश्चिमी देशों की तुलना में ज्‍यादा तेजी से आगे बढ़ रही है। तीन अगस्‍त से इस वैक्‍सीन का फेज 3 का ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इसमें रूस, सऊदी अरब और यूएई के हजारों लोग हिस्‍सा लेंगे। माना जा रहा है कि रूस सितंबर तक कोरोना वायरस वैक्‍सीन अपने नागरिकों को दे देगा।

गमलेई सेंटर के हेड अलेक्जेंडर जिंट्सबर्ग ने सरकारी न्‍यूज एजेंसी TASS को बताया कि उन्‍हें उम्‍मीद है कि वैक्‍सीन 12 से 14 अगस्‍त के बीच ‘सिविल सर्कुलेशन’ में आ जाएगी। अलेक्‍जेंडर के मुताबिक, प्राइवेट कंपनियां सितंबर से वैक्‍सीन का बड़े पैमाने पर प्रॉडक्‍शन शुरू कर देंगी। हालांकि रूसी अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को यह वैक्‍सीन दी गई है या नहीं। गमलेई सेंटर हेड के मुताबिक, वैक्‍सीन ह्यूमन ट्रायल में पूरी तरह सेफ साबित हुई है।

Tags: America buys 100 million dosesAmerica receives 100 million doses of corona vaccineBioentech claimsCorona vaccineGermanys Bioentech company revealedअमेरिका ने कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक हासिल कीअमेरिका ने खरीदी 10 करोड़ खुराककोरोना वैक्सीनजर्मनी की बायोएनटेक कंपनी ने किया खुलासा-Corona vaccineबायोएनटेक का दावा
Previous Post

बारिश में डूबेगा चीन, तेजी से टूट रहे ये बांध और तबाही से मचा हाहाकार

Next Post

ह्यूस्टन में चीन के वाणिज्य महादूतावास को ट्रंप ने 72 घंटे ने बंद करने का दिया आदेश

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Next Post

ह्यूस्टन में चीन के वाणिज्य महादूतावास को ट्रंप ने 72 घंटे ने बंद करने का दिया आदेश

यह भी पढ़ें

Dr. Sonia Nityanand

डॉ सोनिया नित्यानंद बनी लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की नयी निदेशक

30/04/2021
Ramlala

रामलला के परिसर में ‘राम जन्मभूमि मंदिर’ का ‘मॉडल’ विराजमान

21/04/2021
पप्पू यादव का दायां हाथ फ्रैक्चर Pappu Yadav's right hand fracture

बिहार चुनाव : मुजफ्फरपुर में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव का मंच टूटा , दायां हाथ फ्रैक्चर

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version