• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अक्टूबर माह में कुल 11 हजार 670.12 करोड़ रूपए का आया राजस्व

Writer D by Writer D
06/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को बताया कि मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2021-22 के अक्टूबर माह में 14 हजार 303.26 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष कुल 11 हजार 670.12 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वर्ष 2020-21 के अक्टूबर माह में 10 हजार 672.79 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 997.33 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि जीएसटी के तहत अक्टूबर 2021 में कुल 4208.56 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि अक्टूबर 2020 के में प्राप्ति 3795.44 करोड़ रुपये थी। वैट के अन्तर्गत माह अक्टूबर 2021 में 2150.20 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष अक्टूबर माह में प्राप्ति 1802.83 करोड़ रुपये रही।

वित्त मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आबकारी के मद में कुल 2638.10 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष के अक्टूबर माह में 2403.20 करोड़ रुपये थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत अक्टूबर की राजस्व प्राप्ति 1868.52 करोड़ रुपये है, जबकि गत वर्ष इसी महीने में 1805.79 करोड़ रुपये की प्राप्ति थी। परिवहन के अन्तर्गत अक्टूबर 2021 की राजस्व प्राप्ति 580.32 करोड़ रुपये है। पिछले साल अक्टूबर में 580.76 करोड़ रुपये थी। करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के तहत अक्टूबर, 2021 में 224.42 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति है। जबकि सितम्बर, 2020 में 284.77 करोड़ रुपये थी।

संस्कारहीन शिक्षा का नतीजा है राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रद्रोह में अंतर नहीं कर पाना : योगी

सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में अक्टूबर 2021 तक मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत एक लाख तीन हजार 833.25 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 77 हजार 655.04 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य का 74.8 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अक्टूबर 2021 तक कुल करेत्तर राजस्व प्राप्ति के मदों में 14 हजार 244.62 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष चार हजार 610 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। कर राजस्व की मद जीएसटी एवं वैट में अक्टूबर, 2021 तक 56 हजार 592.12 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 43 हजार 709.63 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि वैट के मद में 14 हजार 993.12 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 14 हजार 287.47 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है, जो 95.30 प्रतिशत है।

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के अक्टूबर तक आबकारी मद में लक्ष्य 23 हजार 629.00 करोड़ रुपये के सापेक्ष 18 हजार 794.51 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। स्टाम्प तथा निबन्धन के मद में 15 हजार 061.00 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 11 हजार 164.20 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि परिवहन के मद में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अक्टूबर तक 5306.13 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 3681.08 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

Tags: google newsHindi SamacharLucknow Newsrevenue nesSuresh Khannaup government news
Previous Post

संस्कारहीन शिक्षा का नतीजा है राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रद्रोह में अंतर नहीं कर पाना : योगी

Next Post

कैराना में आठ नवंबर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

17/06/2026
UPSTDC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

17/06/2026
Next Post

कैराना में आठ नवंबर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

रेल डिब्बा कारखाना

रायबरेली : रेल डिब्बा कारखाना में निर्मित प्रथम एसी लगेज पावर कार को हरी झंडी

07/11/2020
crude oil

COVID-19 : यूरोपीय देशों में यात्रा प्रतिबंध, ईंधन की कीमतों में आई गिरावट

21/12/2020
CM Dhami

उत्तराखंड के CM धामी ने यूसीसी का किया बचाव

29/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version