• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने खजांची का मनाया जन्मदिन, बोले- नोटबंदी से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में नोटबंदी के पांच वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर देहात के झींझक में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची नाथ का जन्मदिन मनाया।

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ है। भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए। उसके प्रयास से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ है। नोटबंदी के दौरान तमाम लोगों की जान चली गई, लेकिन सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही ऐसे पीडि़त परिवारों की मदद की है।

नोटबंदी की 5वीं बरसी पर भाजपा उनका ख़ुलासा करे जो काला धन लेकर विदेश फ़रार हो गये या वहाँ जा बसे। न काला धन रुका, न भ्रष्टाचार, न आतंकवाद। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था व आय बढ़ने का भाजपाई दावा अगर सच होता तो आयकर संग्रहण बढ़ता, पर बढ़ा काला धन।

ज़रूरत नोटबंदी की नहीं खोटबंदी की है। pic.twitter.com/GAyhP75ytd

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 8, 2021

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा को नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने के दौरान पैदा हुए खजांची का जन्मदिन मनाना चाहिए। उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को लाभ देने के बजाय उन्हें टायरों से कुचला जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब मतदाता सूची के प्रकाशन के समय नए जुड़े मतदाता व काटे गए नामों की सूची राजनीतिक दलों को नहीं दी गई है। इससे साफ नहीं हो पा रहा है कि कितने लोगों का नाम काटा गया और कितने लोगों का नाम जोड़ा गया है। उन्होंने एलान किया कि आयोग ने अगर मतदाता सूची नहीं दी तो समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।

खजांची की लड़ाई भाजपा सरकार से है : अखिलेश यादव -

अखिलेश यादव ने इस दौरान चुनाव आयोग पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ धरना देगी। संशोधन के नाम पर मतदाता सूची से 16 लाख से ज्यादा काटे गए नामों का ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश के अफसरों को आयोग में जानबूझ का तैनात किया गया है, चुनाव आयोग के काम पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है।

छठ महापर्व पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खजांची को उपहार व धनराशि प्रदान की। नोटबन्दी के दौरान पैदा हुए खजांचीनाथ का जन्मदिन मनाने के साथ ही अखिलेश यादव के साथ सपा के नेताओं ने भी खजांची नाथ को गिफ्ट भेंट किया।

Tags: akhilesh yadavdemonetisationfive years of demonetisationkanpur newskhajanchi birthdaypolitical newsup newsUP Politics
Previous Post

छठ महापर्व पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Next Post

शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, इन नियमों का करें पालन

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Kharna

शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, इन नियमों का करें पालन

यह भी पढ़ें

dark neck treatment cream

गर्दन की झुर्रियों को गायब करने में मदद करेंगे ये उपाय

11/03/2025
Horoscope

03 जुलाई राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

03/07/2022
डब्ल्यूएचओ WHO

चीन की दादागिरी, डब्ल्यूएचओ को शुरुआती आंकड़े देने से किया इनकार

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version