• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिंदा हैं जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक, इस क्रिकेटर ने फैलाई फेक न्यूज

Writer D by Writer D
23/08/2023
in Main Slider, खेल
0
Heath Streak

Heath Streak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिम्बाब्वे के स्टार क्रिकेटर खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक (Heath streak) जिंदा हैं। उनके मरने की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दरअसल, 49 साल के पूर्व जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक के बारे में सोशल मीडिया पर यह सूचना आई थी कि उनकी कैंसर से मौत हो गई है।

हीथ स्ट्रीक (Heath streak)के ही जिम्बाब्वे टीम में साथी रहे हेनरी ओलंगा (Henry Olanga) ने पहले उनकी मौत को लेकर पुष्ट‍ि की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर हेनरी ओलंगा के ट्ववीट के बाद कई क्रिकेटर्स ने हीथ स्ट्रीक (Heath streak)को श्रद्धांजल‍ि देना शुरू कर दिया था। हालांकि, बाद में स्ट्रीक से ओलंगा की चैट हुई, इसके बाद खुलासा हुआ कि स्ट्रीक पूरी तरह से ठीक हैं। ओलंगा ने स्ट्रीक के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट भी ट्व‍िटर पर शेयर किया। ओलंगा ने लिखा, ” मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।  मैंने अभी उससे बात की है। थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया है। वह बहुत जिंदादिल हैं दोस्तों।”

I can confirm that rumours of the demise of Heath Streak have been greatly exaggerated. I just heard from him. The third umpire has called him back. He is very much alive folks. pic.twitter.com/LQs6bcjWSB

— Henry Olonga (@henryolonga) August 23, 2023

इससे पहले हीथ स्ट्रीक (Heath streak)के मरने की खबर जैसे ही वायरल हुई ओलंगा समेत कई क्रिकेटर्स ने शोक जताया। ओलंगा ने ही स्ट्रीक की मौत को लेकर ट्ववीट किया था। न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टाइर‍िश, सीन इरव‍िन और बांग्वा जैसे कई क्रिकेटर्स का भी रिएक्शन आया। बांग्वा ने तो टूटे हुए दिल की इमोजी शेयर की।

इसी बीच हीथ स्ट्रीक ने स्पोर्ट्स स्टार से कहा, ‘मैं अब बेहतर हूं और ठीक हो रहा हूं। मैं घर पर हूं और इलाज के कारण अभी भी थोड़ा तनाव है, फिर भी मैं ठीक हूं।’ दरअसल, जिम्बाबवे के स्टार गेंदबाज स्ट्रीक इन दिनों बीमार चल रहे हैं। स्ट्रीक का दक्षिण अफ्रीका के टॉप ऑन्कोलॉजिस्ट से इलाज चल रहा है, उनके परिवार ने मई में इसका खुलासा किया था।

हीथ स्ट्रीक (Heath streak) के नाम हैं कई रिकॉर्ड

हीथ स्ट्रीक (Heath streak) ने जिम्बाब्वे के लिए खेलते हुए कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो आज भी कायम हैं। स्ट्रीक आज भी जिम्बाब्वे के एकमात्र गेंदबाज के रूप में शुमार हैं, जिनके नाम 100 से अधिक टेस्ट विकेट और 200 से अधिक वनडे विकेट रहे। उन्होंने 2000 के दशक में जिम्बाब्वे की कप्तानी की थी, उस कठिन दौर में बोर्ड और टीम के बीच संबंध खराब होने के कारण कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से हट गए थे।

स्ट्रीक ने 1993 से 2005 के बीच 65 टेस्ट और 189 वनडे में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया, टेस्ट में 1990 रन और 216 विकेट और वनडे में 2943 रन और 239 विकेट हासिल किए। बोर्ड के साथ 2004 में टकराव के बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया। 2005 में 31 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Tags: cricket newsCricket News in HindiHeath Streakhenry olangasports newssports news in hindizimbabwe cricket team
Previous Post

अगले दो दिन यूपी को सराबोर करेगी बारिश, इन जिलों में व्रजपात की चेतावनी

Next Post

Chandrayaan-3 आज शाम चंद्रमा पर करेगा सॉफ्ट लैंडिंग, रवि किशन बोले- गर्व की बात है

Writer D

Writer D

Related Posts

Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
28 proposals passed in Yogi Cabinet meeting
Main Slider

यूपी में स्टार्टअप को मिलेगा नया बूस्ट, योगी कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरी

06/07/2026
Next Post
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 आज शाम चंद्रमा पर करेगा सॉफ्ट लैंडिंग, रवि किशन बोले- गर्व की बात है

यह भी पढ़ें

कल से शुरू होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का मूल्यांकन, बार कोडिंग का कार्य पूरा

11/03/2021
Raksha Bandhan

इस दिन मनाया जाएगा रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का सही तरीका

10/08/2024
रक्षा पंचमी

Raksha bandhan: इंद्राणी शचि ने देवराज इंद्र को बांधा था रक्षासूत्र

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version