Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

सपा की सौगात है कानपुर मेट्रो : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कानपुर में शुरु की गयी मेट्रो रेल सेवा का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुये कहा कि कानपुर मेट्रो वास्तव में स्थानीय लोगों के लिये सपा की सौगात है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा संचालित मेट्रो रेल सेवा के ट्रायल रन का शुभारंभ किया। उन्होंने इस सेवा को कानपुर के निवासियों के लिये बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवा की सौगात बताया।

इस पर तंज कसते हुये अखिलेश ने ट्वीट कर कहा,“ ‘कानपुर मेट्रो’ स्थानीय निवासियों के लिए सपा की एक ऐसी सौगात है जो परिवहन का एक नया इतिहास लिखेगी। कानपुर को फिर से समृद्ध बनाने के लिए इसका योगदान क्रांतिकारी साबित होगा। ” उन्होंने भाजपा या योगी का जिक्र किये बिना परोक्ष रूप से तंज कसते हुये कहा, “शुक्र बस इतना है कि इसका झूठा श्रेय लेने वालों ने ‘हरी झंडी’ का रंग नहीं बदला।“

इस बीच कानपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेट्रो रेल के ट्रायल रन के लिये पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने योगी के नगर आगमन का विरोध भी किया। इस दौरान काले गुब्बारे उड़ा कर मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यक्रम स्थल से हटा दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि मेट्रो परियोजना अखिलेश सरकार की देन है, योगी सरकार इसका झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button