• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नीतीश को सीएम बनाना, हारे हुए पहलवान को पदक देने जैसा’

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश को सीएम बनाना Making Nitish CM

नीतीश को सीएम बनाना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बिहार चुनाव नतीजों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। तो वहीं, शिवसेना ने नीतीश कुमार पर फिर तंज कसा है। कहा है कि उन्हें राज्य का सीएम बनाना मतदाता का अपमान करना और हारे हुए पहलवान को पदक दिलाने जैसा होगा।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है, लेकिन उन्हें भाजपा के निर्देशों के तहत काम करना होगा। इसमें कहा है कि भाजपा और राजद वैचारिक रूप से दो अलग-अलग दल हैं। इन्हें राज्य में सर्वाधिक वोट हासिल हुए हैं। वहीं, जदयू ने लोगों को खारिज कर दिया है।

संपादकीय में आगे लिखा गया है कि ऐसे में नीतीश कुमार को राज्य का सीएम बनाना मतदाताओं के लिए अपमान जैसा होगा। यह समारोह एक पहलवान को पदक दिलाने के लिए होगा जो लड़ाई हार गया हो।

शिवसेना ने की तेजस्वी यादव की सराहना वहीं, सामना में राजद नेता तेजस्वी यादव के बिहार की राजनीति में उदय को सराहा गया है। इसमें कहा गया है कि तेजस्वी को कुछ समय के लिए इंतजार करना चाहिए क्योंकि बिहार में भविष्य उनका ही है। संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा ने भले ही नंबर गेम जीत लिया हो, लेकिन असली विजेता 31 वर्षीय तेजस्वी यादव ही हैं।

KBC: नाजिया नसीम बनी इस सीजन की पहली करोड़पति, जानें कौन सा था वो सवाल

तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जिस तरह एनडीए को टक्कर दी। उस पर टिप्पणी करते हुए सामना में कहा गया कि तेजस्वी के रूप में सिर्फ बिहार को ही नहीं बल्कि पूरे देश को एक नया बोल्ड नेता मिला है। जो अकेले लड़ाई लड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गया। इसमें कहा गया कि वह भले ही नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने इस हार को स्वीकार नहीं किया और इस प्रक्रिया में, उनकी राजनीतिक छवि ने राज्य में उनके सभी विरोधियों को बाहर कर दिया।

बता दें कि इससे पहले, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि मैंने सुना कि भाजपा नेता टीवी पर कह रहे हैं कि केवल नीतीश बाबू ही मुख्यमंत्री होंगे। इसके लिए नीतीश बाबू को शिवसेना का शुक्रिया अदा करना चाहिए। वादा खिलाफी बिहार में नहीं होगी, क्योंकि शिवसेना ने महाराष्ट्र में दिखा दिया था कि अगर अपने कथन पर नहीं टिका जाता तो क्या हो सकता है?

Tags: bihar assembly election resultsBihar electionbihar election 2020bihar election 2020 candidates listBihar election resultbihar election results 2020bihar poll resultsBihar Resultelection in biharelection results 2020 biharelection results 2020 in biharIndia News in HindiLatest India News Updateslive election results 2020 biharMahagathbandhanNDANitish Kumarnitish kumar shiv senaSaamanaSanjay RautShiv SenaTejashwi Yadavwho will win bihar electionनीतीश को सीएम बनाना
Previous Post

पंचायत समिति सदस्य ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पाकिस्तान की अदालत ने जमात-उद-दावा के प्रवक्ता को 32 साल की जेल की सजा सुनाई

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
Next Post
जमात-उद-दावा के प्रवक्ता को 32 साल की जेल Jamaat-ud-Dawa spokesman jailed for 32 years

पाकिस्तान की अदालत ने जमात-उद-दावा के प्रवक्ता को 32 साल की जेल की सजा सुनाई

यह भी पढ़ें

Cucumber Face Pack

ये रखेगा आपकी स्किन को तरोंताजा, मिलेगा गज़ब का ग्लो

27/05/2026
Akhilesh Yadav

‘नोटिस-चेतावनी’ के लाल कार्ड बांटकर वोटरों पर दबाव बना रहा प्रशासन, अखिलेश यादव ने लगाया आरोप

19/11/2024
International Women's Day

कब से शुरुआत हुई थी International Women’s Day की, जानें इसका इतिहास

29/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version