• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक को घर से बुलाकर की हत्या, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में छठ पूजा की बीती रात एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक को घर में बुलाकर एक ही परिवार के चार लोगों ने मिलकर मौत के घाट उतारा। पुलिस इसे आशनाई में हुई हत्या बता रही है।

क्षेत्रधिकारी सदर जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार की रात कोटवा नारायणपुर निवासी राजनाथ सिंह के पुत्र मंगल यादव (25) को एक घर में बुलाया गया और पहले गमछे से मुंह दबा कर जान ले ली गई। फिर लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। देर रात घटना को अंजाम देने के बाद उसे पास के उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में फेंक दिया।

इसकी भनक गांव के कुछ लोगों को हुई तो उन्होंने मंगल के पिता राजनाथ को बताई। राजनाथ ने इसकी सूचना कोरण्टाडीह पुलिस चौकी को दी। वहां से पहुंचे चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने आरोपितों के घर पहुंच कर छानबीन की तो खून के धब्बे दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने मां-बेटी और पिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो युवक मंगल की लाश का पता चल गया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर भी पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में रामाशीष राजभर, फूलकुमारी और रंजू राजभर को गिरफ्तार किया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो मृतक मंगल यादव आरोपितों के परिवार की एक युवती को डेढ़ साल पहले भगा ले गया था।

तब मामला किसी तरह शांत हुआ। बाद में फिर वह युवती को परेशान करने लगा। जिसके बाद उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाकर हत्या कर दी गई। वह दीपावली के दिन ही दिल्ली से घर आया था।

Tags: balia newscrime newsup news
Previous Post

फल के पैसे मांगने पर फल विक्रेता को बंधक बनाकर पीटा, मांगा 20 हजार गुंडा टैक्स

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़, किसान से कुंभ तक हर क्षेत्र के लिए बड़ा प्रावधान

27/10/2026
Next Post
Farmer dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Baba Ramdev

बाबा रामदेव ने बॉलीवुड साधा निशाना, बोले- सलमान लेता है ड्रग्स, आमिर का…

15/10/2022
Dandruff

डैंड्रफ में इन नुस्खों से मिलेगा फायदा

03/07/2026
cm yogi

सियासी अटकलों के बीच दिल्ली से ‘मजबूत’ होकर लौटे CM योगी

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version