• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डैंड्रफ में इन नुस्खों से मिलेगा फायदा

Writer D by Writer D
03/07/2026
in फैशन/शैली
0
Dandruff

dandruff

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल रूसी यानी डैन्ड्रफ (Dandruff) की समस्या होना आम बात है । प्रदूषण, धूल मिट्टी और समय के अभाव के कारण सही तरह से बालों की देखभाल करने का समय नहीं होने के कारण लोगों को रूसी की परेशानी झेलनी पड़ती है। सर्दियों में लोग इससे अधिक परेशान रहते हैं। कई बार शैंपू के तुरंत बाद ही स्कैल्प में डैंड्रफ दिखने लगता है। इससे काफी खुजली होती है।

यही नहीं अधिक डैंड्रफ (Dandruff) होने से बाल झड़ने की भी समस्या शुरू हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई अलग-अलग तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ समय तक ठीक रहने के बाद यह समस्या वापस लौट आती है। इसीलिए रूसी की परेशानीसे राहत पाने के लिए लोग घरेलू नुस्ख़े अपनाते हैं, तो आज हम आपके लिए ऐसे ही घरेलू नुस्खे लेकर आए है।

दही

बालों में दही लगाना रूसी (Dandruff) को भगाने का एक कारगर तरीका है। हालांकि, यह काफ़ी मेसी हो सकता है, लेकिन डैंड्रफ के इलाज के लिए बढ़िया घरेलू उपाय है।

उपयोग का तरीका:

-इसके लिए कुछ ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं है, बस अपने बालों के साथ स्कैल्प पर थोड़ी दही लगाएं।
-ध्यान दें कि दही बराबर मात्रा में पूरे बालों और स्कैल्प पर सही तरीके से लग गयी हो।
-इसे करीब 1 घंटे के लिए लगे रहने और सूखने दें।
-इसके बाद शैम्पू से धो लें। दही अच्छी तरह से बालों से निकल जानी चाहिए।

नीम की पत्तियां

नीम को डैंड्रफ (Dandruff) के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। यही वजह है कि बाजार में उपलब्ध कई आयुर्वेदिक शैम्पू में इसके सत्व होते हैं। रूसी के इलाज के लिए भी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है।

उपयोग का तरीका:

-अगर आपको ताज़ी नीम की पत्तियां मिल जाएं तो बहुत अच्छा है वरना कुछ दिन की रखी पत्तियां का भी प्रयोग कर सकते हैं।
-सबसे पहले नीम की पत्तियों को तोड़कर पाउडर बना कर थोड़े पानी में उबाल लें। फिर इसका पेस्ट बना लें, पेस्ट बनाने के लिए नीम की पत्तियों को मिक्सर में पीस लें।
-इसे बालों और स्कैल्प पर लगा लें और करीब 10 मिनट तक लगे रहने दें।
-इसके बाद सादे पानी से धो लें।

नींबू का रस और नारियल तेल

कहा जाता है कि नारियल तेल बालों को पोषण देता है और जब इसे नींबू के रस के साथ मिलाया जाता है तो यह डैंड्रफ (Dandruff) का रामबाण इलाज सिद्ध हो सकता है। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो दादी- नानी के समय से चला आ रहा है।

उपयोग का तरीका:

-सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल लें और इसे 2 चम्मच नींबू के रस के साथ मिला लें।
-अब हल्के हाथ से इसे अपने बाल और स्कैल्प पर मालिश करें।
-मालिश करने के बाद लगभग 20 मिनट तक लगे रहने दें और फिर शैम्पू से बाल धो लें।

अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी में बायोटिन होता है। यह एक विटामिन है जो डैंड्रफ (Dandruff) को दूर करने में मुख्य भूमिका निभाता है। यह आपके बालों के लिए बेहतरीन कंडीशनर की तरह भी काम करता है और आपके बालों को सेहतमंद बनाता है।

उपयोग का तरीका:

-अंडे की जर्दी को तैयार करने के लिए, आपको अंडे के सफ़ेद वाले हिस्से को अलग करना होगा। यह हमेशा याद रखें कि सफ़ेद वाले भाग की बजाय जर्दी ही ज्यादा मतवपूर्ण और सेहतमंद होती है।
-इसको लगाने से पहले यह ध्यान रखें कि आपके बाल और स्कैल्प ड्राई रहें। अब इसको बाल और स्कैल्प पर लगा लें और प्लास्टिक के कवर से करीब 1 घंटे तक बालों को ढक लें।
-शैम्पू का इस्तेमाल करके बालों को हल्के हाथ से साफ़ करें। बाल से अंडे की जर्दी की बदबू हटाने के लिए आपको अपने बाल दो- तीन बार साफ़ करने पड़ सकते हैं।

Tags: best dandruff treatmentcurd for dandruffdandruff causesDandruff cureDandruff home remediesdandruff in hairdandruff in long hairDandruff problem
Previous Post

देवी-देवताओं को लगाएं इनका भोग, मिलेगा आर्थिक लाभ का आशीर्वाद

Next Post

चाय की छलनी हो गई है काली, ऐसे करें साफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

डल स्किन में फिर से निखार पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
धर्म

राधा अष्टमी के दिन करें ये अचूक उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

15/09/2026
Ganesh Chaturthi
धर्म

राशि के अनुसार करें बप्पा का पूजन, मिलेगा मनवांछित फल

15/09/2026
Next Post
Tea Strainer

चाय की छलनी हो गई है काली, ऐसे करें साफ

यह भी पढ़ें

Prakashan Group

यशवंत जाधव के बाद शिवसेना के एक और नेता के घर IT की छापेमारी

08/03/2022
cm yogi

उत्तर प्रदेश में निवेश राष्ट्रहित में किया गया निवेश है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

31/01/2026
Dead Body

चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या

04/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version