• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लापता शिक्षक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ललितपुर
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरप्रदेश के ललितपुर में बांध में दो दिन से लापता शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जनपद के नगर टाडा निवासी मयंक जैन (30) पुत्र दिनेश कुमार जैन थाना नाराहट अंतर्गत इमलाखेड़ा ग्राम पंचायत के परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात थे व वह महरौनी नगर में निवास कर रहे थे। विगत 10 नवम्बर को उन्होंने अपने पिता से बातचीत कर अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया व घर लौट कर नही आये तब छानबीन के बाद भी जब वह नही मिले तो सूचना महरौनी कोतवाली को दी।महरौनी पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी।खोजबीन के दौरान आज शनिवार को सजनाम बांध के पास एक बाइक, चाबी, बैग आदि सामग्री मिली जिसके बाद पुलिस ने बांध के आस पास चप्पा-चप्पा छाना पर कुछ हाथ नहीं लगा ।

इसके बाद बांध के पानी की गहरायी में शिक्षक को तलाशने के लिए जाल डाले गए व गोताखोरों की टीम को भी पानी में उतारा गया व जाल के माध्यम से शिक्षक का शव बाहर निकाला गया। शिक्षक के बांये हाथ की नस कटी हुई थी। वहां पर बरामद बैग के भीतर चाकू, प्याज, सब्जी मोबाइलआदि सामग्री मिली। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल देखने पर बीते10 नवम्बर को आखरी कॉल मृतक के पिता से बात करने की मिली।

पुलिस अफसरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ है, अनुमानत: शिक्षक ने पहले अपने हाथ की नस काटी फिर बांध में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो सकेगी इसलिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags: crime newsLalitpur newsup news
Previous Post

आज बुलंदशहर में रैली करेंगी प्रियंका, कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन  को संबोधित

Next Post

अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री के क्षेत्र के लोगों ने महसूस किया कि उनके साथ धोखा हुआ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post

अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री के क्षेत्र के लोगों ने महसूस किया कि उनके साथ धोखा हुआ

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में मामूली तेजी, 56 हजार अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स

22/07/2022
ABVP protests outside minister Rajbhar's residence

मंत्री राजभर के आवास के बाहर ABVP का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में कई हिरासत में

04/09/2025
HOME REMEDIES

पीले नाखूनों से मिलेगा छुटकारा, ट्राई करें ये उपाय

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version