• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक्सप्रेस-वे ने खोल दिया पूर्वांचलवासियों के उज्जल भविष्य का द्वार : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन एवं उसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ने पूर्वांचलवासियों के उज्जल भविष्य का द्वार खोल दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस पूर्वांचल को पूर्व की सरकारों ने हमेशा उपेक्षित रखा आज प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर उसके विकास का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे न सिर्फ पूर्वांचल को प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सीधे जोड़ेगा बल्कि इसके शुरू होने से पूर्वांचल का पिछड़ापन दूर होगा, रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे और आर्थिक उन्नति का नया अध्याय भी लिखा जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में खासकर पूर्वांचल में माफियाराज को बढ़ावा, संरक्षण व पोषित करने वालों को तकलीफ हो रही है। आज जो घड़ियाली आंसू बहाने का नाटक कर रहे हैं वे तब कहां थे जब पूर्वांचल में हर वर्ष दिमागी बुखार से मासूम बच्चे तड़प-तड़प कर जान दे रहे थे। वे तब कहां थे जब चीनी मिले बेचीं जा रही थी और खाद के कारखाने बंद किये जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए उनको प्रदेश और यहां के लोगों की चिंता नहीं थी, तब वे सैफई में नाच-गाने में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि यही कारण था जिसकी वजह से प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंका और उन्हें दोबारा मौका न देने का संकल्प ले लिया है।

मंत्री महेंद्र सिंह ने अभियंताओं को दी बधाई, ईमानदारी से कार्य करने के लिए किया प्रेरित

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को फीते और कैंची की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार की रफ्तार से सपा प्रमुख डबल परेशान है। सपा प्रमुख इस सोच में डूबे हुए हैं कि कैसे 341 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बन गया और एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ। यदि वो सत्ता में होते तो 2-लेन एक्सप्रेस-वे बनाते और बाकी 4-लेन का पैसा अपनी तिजोरी में भर लेते।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बनने से पूर्वांचल की रफ्तार को और गति मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि असलियत में अखिलेश यादव हताश और निराश है और कोई बड़ी बात नहीं कि इसी हताशा और निराशा में कल वे प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण करने का भी दावा करने लगें।

Tags: Lucknow NewsPurvanchal ExpresswaySwatantradevup news
Previous Post

मंत्री महेंद्र सिंह ने अभियंताओं को दी बधाई, ईमानदारी से कार्य करने के लिए किया प्रेरित

Next Post

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Malai Egg Curry
खाना-खजाना

लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी

19/06/2026
glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Next Post
Road Accident

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

यह भी पढ़ें

Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा इस विधि से करें पूजा, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

12/05/2025
Kuldeep Sengar

कुलदीप सेंगर ने अंतरिम जमानत के लिए खटखटाया HC का दरवाजा

19/12/2022
Lucknow Agra Special Train

भारतीय रेलवे अपने चुनिंदा स्टेशनों को हवाई अड्डे की तरह करेगा विकसित

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version