Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने की पिछली सरकारों की तारीफ

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल के रैली से पहले चुनाव प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में पिछली सरकारों की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोला है।

आप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में पूछे गये सवालों का एक-एक करके राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर दिया। कहा कि भाजपा सरकार ने बीते पांच वर्षों में कोई कार्य नहीं किया है।

केवल पिछली सरकारों में कराये गए कार्यों के फीते ही काटे हैं। कभी मेट्रो का फीता काटा, कभी नोएडा में फीता काट आये और कभी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हो गया है उसका फीता काट दिया।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सपा सरकार की देन, विकास आधा अधूरा : अखिलेश

संजय सिंह ने आगे कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम भी पिछली सरकार हुआ है। केवल फीता काटा जा रहा है। लोग महंगाई से त्रस्त है। अर्थ व्यवस्था गिरी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उत्तर प्रदेश में आज जिस तरह स्कूलों में बच्चों को नमक रोटी खाने को देते हैं। ये तो जनता देख रही है।

Related Articles

Back to top button