• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लव जेहाद पर ‘न अपील न सुनवाई, हो केवल ठुकाई’ : साध्वी प्राची

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
लव जेहाद Love Jihad

लव जेहाद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजनीति में लव जेहाद इस वक्त एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आने वाली लव जेहाद की घटनाएं न सिर्फ सियासत में उबाल पैदा कर रही हैं, बल्कि बयानबाजियों का बाजार भी गर्म है।

पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुले मंच से कहा था कि लव जेहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी पहचान छिपाकर बहन-बेटियों की इज्जत से खेलते हैं। वह नहीं सुधरे तो उनका राम नाम सत्य होगा। अब हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने लव जेहाद पर खुले तौर पर कहा है कि लव जेहादियों को सरेआम फांसी की सजा देनी चाहिए। इसमें न कोई अपील हो, न ही सुनवाई, केवल और केवल ठुकाई होनी चाहिए।

‘लड़की का कराया जाता है धर्म परिवर्तन’

साध्वी प्राची ने कहा कि लव जिहाद के चलते बच्चियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया जाता है। जब जबरदस्ती लड़की नहीं मानती तो उसे मौत के घाट उतारा जा रहा है। साध्वी प्राची ने कहा कि निकिता जैसी बेटी और न मरे उसके लिए कड़े से कड़ा कानून बने और जो लव जेहादी हैं। उन्हें सरेआम फांसी की सजा हो। इसे लेकर न तो कोई अपील न ही सुनवाई होनी चाहिए।

संगीत सोम ने भी दिया विवादित बयान

बीजेपी विधायक संगीत सोम ने भी लव जेहाद को लेकर बकायदा फेसबुक लाइव करके कहा है कि लव जेहादी आतंकवादियों से कम नहीं हैं। उनके साथ वैसा ही व्यवहार होना चाहिए। हाथ में कलावा बांधकर ये लोग बेटियों को छलते हैं और उनका धर्म परिवर्तित करा लेते हैं। ऐसे में इनका जवाब इन्हीं की भाषा में देना चाहिए।

निर्माता शमिता बहल की विवाहेत्तर संबंधों पर बनी अनूठी फ़िल्म “पुड़िया” यू ट्यूब चैनल द शॉर्ट कट्स पर हुई रिलीज़

यूपी में लव जेहाद नेटवर्क की तरह कर रहा काम

बता दें कि हाल के कुछ दिनों में बदांयू, मेरठ, खीरी, कानपुर में लव जेहाद के मामलों ने तूल पकड़ लिया है। यहां पिछले दिनों लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने की बातें सामने आई हैं। बीते दिनों कानपुर के बर्रा-6 की युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर धर्म परिवर्तन कर अपनी मर्जी से निकाह करने की बात कही थी। एक महीने बाद 31 जुलाई को विवाह कर लिया। कोर्ट ने कहा कि रिकार्ड से स्पष्ट है कि शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया गया। हाल ही में ऐसा ही मामला बरेली से भी आया, जिसमें लड़की घर से गायब हो गई फिर वायरल वीडियो में मुस्लिम लड़के से निकाह की बात कही।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा था?

बता दें कि धर्म परिवर्तन को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अदालत ने विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि एक याची मुस्लिम तो दूसरा हिंदू है। लड़की ने 29 जून 2020 को हिंदू धर्म स्वीकार किया।

 

Tags: # लव जेहादcm yogi adityanathcm yogi aditynathhearinghinduismLove JihadLove Jihad in UPno apealpolitical newspoliticspunishmentsadhvi prachisangeet somअपीलयोगी आदित्यनाथलव जेहाद पर सियासतसंगीत सोमसाध्वी प्राचीसीएम योगीसीएम योगीsadhvi prachiसुनवाई
Previous Post

निर्माता शमिता बहल की विवाहेत्तर संबंधों पर बनी अनूठी फ़िल्म “पुड़िया” यू ट्यूब चैनल द शॉर्ट कट्स पर हुई रिलीज़

Next Post

महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता विजय राज गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
अभिनेता विजय राज गिरफ्तार Actor Vijay Raj arrested

महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता विजय राज गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Office Desk

वर्क प्लेस में हो जाए एक्स पार्टनर के साथ सामना, तो इन बातों का रखे ध्यान

19/09/2025

BB 15: करण-तेजा में फिर बढ़ी नज़दीकियां, एक्टर ने किया KISS तो…

26/12/2021
diwali

दिवाली पर धन प्राप्ति के लिए करें कुछ उपाय

04/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version