• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ थम नहीं रही : अखिलेश

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में लखनऊ में चल रही डीजीपी कांफ्रेंस के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुये शनिवार को कहा कि जब केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ लखीमपुर काण्ड के आरोपी का परिवार मंच साझा करे तो पुलिस व न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री इन दिनों सभी लखनऊ में डीजीपी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। शानदार सिग्नेचर बिल्डिंग समाजवादी सरकार में बनी थी। वहां स्थापित डायल 100 (अब 112) को बर्बाद कर दिया गया। स्मार्ट पुलिसिंग इन्डेक्स 2021 के अनुसार उत्तर प्रदेश सबसे नीचे की श्रेणी में आता है। बिहार समग्र पुलिसिंग में सबसे कम स्कोर (5.74) पर था उसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान 5.82 पर है। यूपी को सहायक और मैत्रीपूर्ण पुलिसिंग में 5.59 निष्पक्ष और निष्पक्ष पुलिसिंग में 5.27 और पुलिस जवाबदेही में 5.80 स्कोर किया है। सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लोगों का पुलिस पर सबसे कम भरोसा है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब जिलों में अपहरण, लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। पुलिस हिरासत में मौतों और फर्जी एनकाउंटरों के मामलों में तो उत्तर प्रदेश की देश-दुनिया में बदनामी हुई है। मुख्यमंत्री दावे तो बड़े-बड़े करते हैं पर नतीजा शून्य रहता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधों की बाढ़ थम नहीं रही है। भाजपा राज में अपराधी बेखौफ हैं और उन्हें सत्ता का खुला संरक्षण मिल रहा है।

सिद्धू ने इमरान खान को बताया बड़ा भाई, BJP बोली- फिर दिखाया अपना पाकिस्तान प्रेम

उन्होने कहा कि जब देश के गृहमंत्री के साथ लखीमपुर काण्ड के आरोपित का परिवार मंच साझा करे तो पुलिस व न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। राजनीति में शुचिता के तिरस्कार और नैतिकता के बहिष्कार का यह विचलित कर देने वाला उदाहरण है। जनता अपने साथ भाजपा द्वारा होने वाले क्रूर मजाक को अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup newsUP Political News
Previous Post

कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के अत्याचार पर भी प्रियंका कुछ बोले : सिद्धार्थनाथ

Next Post

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मां विंध्यवासिनी का किया पूजन, देश की उन्नति व खुशहाली की कामना की

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश राज में गाय कसाई को देखकर कांपती थी, अब कसाई गाय को देखकर कांपता है’… धर्मपाल सिंह का सपा पर तीखा हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
Next Post

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मां विंध्यवासिनी का किया पूजन, देश की उन्नति व खुशहाली की कामना की

यह भी पढ़ें

petrol

पेट्रोल-डीजल के भाव ने 14वें दिन भी दी राहत, जानिए क्या है आज का भाव

18/11/2021
Bhagidari Model

यूपी सरकार का भागीदारी मॉडल बना मिसाल

10/02/2025
Majeed Rahnward

‘मेरी कब्र पर कुरान मत पढ़ना, जश्न मनाना’, हिजाब विरोधी का आखिरी मैसेज, सरेआम दी गई फांसी

16/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version