• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के अत्याचार पर भी प्रियंका कुछ बोले : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गये पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी किसानो की हत्या और राजस्थान में किसानों की दुर्दशा के बारे में कांग्रेसी नेता को कुछ बयान देना चाहिये।

सिद्धार्थ नाथ ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में बस्तर रेंज में आदिवासी किसानों की हत्या पर प्रियंका का कोई बयान नहीं आया। क्या वह बतायेंगी कि उनकी पार्टी के कौन कौन से नेता वहाँ गये थे। वह यह भी बताएँ कि राजस्थान में किसानों पर लाठी चार्ज हुआ। कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों पर अत्याचार पर प्रियंका दो शब्द बोल दें तो अच्छा रहेगा।

उन्होने कहा कि कारपोरेट कांग्रेस कबसे किसानों की चिंता करने लगी। उन्होंने टिप्पणी की कि “ आपके लिए तो आपके पति रॉबर्ट वाड्रा ही सबसे बड़े किसान हैं। जो कौड़ियों में किसानों की जमीन खरीदकर, रातोंरात मुंहमांगे दाम पर बेच देते हैं।”

स्नान कराते हुए टूट गई लड्डू गोपाल की बांह, रोते हुए पुजारी पहुंचा अस्पताल, और….

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने पूछा कि देश और प्रदेश में लंबे शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने किसानों के लिए क्या किया। कांग्रेस के लिए तो जय जवान, जय किसान का नारा भी सिर्फ नारा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के लिए बने कानून की वापसी किसानों की भावनाओं का सम्मान है। यह कोई बड़े दिलवाला ही कर सकता। आप जैसी संकीर्ण और सीमित सोच वाले इसमें मीन मेख ही निकालेंगे।

उन्होंने प्रियंका को सुझाव दिया कि वह छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब के किसानों की चिंता करें तो बेहतर होगा। रही लखीमपुर की घटना की बात, तो इस मामले में सरकार वह सब कुछ कर रही है जो उसे करना चाहिए। किसान इस पर सार्वजनिक रूप से संतोष भी जता चुके हैं।

Tags: Lucknow Newspriyanka gandhiSiddharthnathup news
Previous Post

स्नान कराते हुए टूट गई लड्डू गोपाल की बांह, रोते हुए पुजारी पहुंचा अस्पताल, और….

Next Post

उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ थम नहीं रही : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post

उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ थम नहीं रही : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Special trains will run for PET exam

रेलवे ने दिया होली का तोहफा, अब ट्रेनों में ऐसे भी कर सकेंगे सफर

01/03/2022
Tractor-Bus Collision

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, परिवार में मचा कोहराम

28/03/2021
ibps clerk notification

IBPS RRB में ऑफिसर स्केल 2 व 3 का स्कोर कार्ड जारी

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version