• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिंडरा अजईपुर में भूटान सरकार बनवाएगी बौद्ध मंदिर, योगी कैबिनेट की मिली सहमति

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi cabinet
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश की योगी सरकार ने पिंडरा में भूटान का बौद्ध मंदिर और गेस्टहाउस बनाने के लिए दो एकड़ सरकारी जमीन देने पर अपनी सहमति दे दी है। प्रदेश कैबिनेट ने बीते शुक्रवार को जमीन देने पर अपनी मुहर लगा दी है। सरकार ने कैबिनेट बाईसकुर्लेशन में लीज पर भूमि देने का निर्णय लिया है।

बाबतपुर एयरपोर्ट के समीप पिंडरा तहसील के ग्रामसभा अजईपुर में दो एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित करने के साथ जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार के माध्यम से पर्यटन मंत्रालय को रिपोर्ट भेजा था। प्रदेश सरकार की सहमति मिल चुकी है। अब भूटान सरकार यहां खुद बौद्ध मंदिर निर्माण करायेगी। ऐतिहासिक सारनाथ आने वाले बौद्ध अनुयायियों के लिए भूटान सरकार गेस्ट हाउस भी मंदिर के साथ ही बनवायेगी। माना जा रहा है कि यहां बौद्ध मंदिर बनने से सारनाथ की तरह यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और उनके आय में वृद्धि होगी।

शनिवार को इस संबंध में वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया कि एक पखवाड़े पहले भूटान का प्रतिनिधिमंडल पिंडरा तहसील के ग्रामसभा अजईपुर की चिंहित जमीन देख चुका है। भूटान सरकार ने लगभग एक माह पूर्व वाराणसी सारनाथ में बौद्ध मंदिर बनाने के लिए जिला प्रशासन से जमीन की मांग की थी। लेकिन सारनाथ क्षेत्र में जमीन नहीं होने के कारण जिला प्रशासन ने पिंडरा वाजिदपुर के समीप अजईपुर में दो एकड़ जमीन चिह्नित कर हस्तांतरण के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा था। इसमें बौद्ध मंदिर के साथ-साथ बौद्ध अनुयायियों को रहने के लिए परिसर में गेस्ट हाउस का भी निर्माण होना है। सरकार ने लीज पर भूमि देने का निर्णय लिया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ ने लगाई लंबी छलांग,राजनाथ ने दी बधाई

बताते चले कि भूटान सरकार ने भारत सरकार से सारनाथ में अपने देश का बौद्ध मंदिर बनाने के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद पर्यटन मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया था। विभाग के प्रमुख सचिव की पहल पर वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने राजस्व कर्मियों को सारनाथ के आसपास जमीन देखने को कहा था।

सरकारी जमीन इस क्षेत्र में नहीं मिलने पर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अफसरों ने बाबतपुर एयरपोर्ट से नजदीक पिंडरा तहसील के ग्रामसभा अजईपुर में दो एकड़ जमीन चिह्नित किया। फिर प्रदेश सरकार के जरिये पर्यटन मंत्रालय को जमीन का रिपोर्ट भेजा था। सारनाथ में श्रीलंका, चीन, जापान, कंबोडिया, म्यामार, थाईलैंड, कोरिया, तिब्बत के बौद्ध मंदिर पहले से हैं। पर्यटन विभाग के अफसरों का मानना है कि पिंडरा में मंदिर बनने पर भूटान से आने वाले पर्यटकों और धार्मिक श्रद्धालुओं को आसानी रहेगी। एयरपोर्ट से सीधे मंदिर में पहुंच सकेंगे और रिंग रोड से सारनाथ पहुंचने में भी आसानी रहेगी।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsyogi cabinetYogi News
Previous Post

छक्का पड़ा तो इस पाकिस्तानी प्लेयर को आया गुस्सा, बल्लेबाज को मारी बॉल

Next Post

घाटी में स्लीपर सेल मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा के पांच मददगार गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

घाटी में स्लीपर सेल मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा के पांच मददगार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

petrol

दो दिन की राहत के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत ने फिर लगाई आग, जानें आज के भाव

04/06/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय NCORD की बैठक की

22/12/2023
Gautam Gambhir

गौतम गंभीर को ISIS ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

24/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version