• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाबंदियां लगने पर छलका द. अफ्रीका का दर्द, बोला- वेरिएंट पहचानने की मिल रही सजा

Writer D by Writer D
28/11/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Omicron

Omicron

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन ने दुनियाभर में फिर से दहशत फैला दी है। दुनिया के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है तो किसी ने वहां से आने वाले लोगों के लिए क्वारनटीन का नियम लागू कर दिया है। पाबंदियां लगने पर दक्षिण अफ्रीका का भी दर्द छलका है। उसने कहा कि उसे कोविड के नए वेरिएंट की पहचान करने की ‘सजा’ मिल रही है।

Covid-19 का नया वेरिएंट B.1.1529 इसी हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे शुक्रवार को ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ यानी चिंताजनक बताया है। इसे ‘Omicron’ नाम दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नए वेरिएंट कोरोना के बाकी वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है।

दुनिया के कई देशों में भी ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है, जिसके बाद देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। यूके में भी इस वेरिएंट से संक्रमित दो मरीज मिल चुके हैं, जिसके बाद उसने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आने पर टेस्टिंग और मास्क पहनने को जरूरी कर दिया है। जर्मनी और इटली में भी इसके मरीज मिले हैं। साथ ही बेल्जियम, इजरायल और हॉन्ग कॉन्ग में भी यात्रियों में ओमीक्रॉन वेरिएंट पाया गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बताया कि जो भी लोग इंग्लैंड लौटेंगे, उन्हें PCR टेस्ट करवाना जरूरी होगा और निगेटिव रिपोर्ट आने तक सेल्फ आइसोलेट ही रहना होगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मिलता है तो उसके सभी करीबियों को 10 दिन तक क्वारनटीन ही रहना होगा। हालांकि, अगर कोई पूरी तरह वैक्सीनेटेड है और उसका कोई करीबी ओमीक्रॉन से संक्रमित मिलता है तो उसे क्वारनटीन नहीं रहना होगा। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और दुकानों पर मास्क पहनना भी जरूरी कर दिया गया है।

ब्रिटेन के हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, यूके में ओमीक्रॉन वेरिएंट के जो 2 नए मामले सामने आए हैं, उनका लिंक दक्षिण अफ्रीका से है। ब्रिटिश सरकार ने 4 और दक्षिण अफ्रीकी देश अंगोला, मलावी, मोजाम्बिक और जाम्बिया को ट्रैवल की रेड लिस्ट में डाल दिया है। इस लिस्ट में बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले से ही शामिल हैं। रेड लिस्ट में होने का मतलब ये हुआ कि इन देशों से अगर कोई आता है तो उसे क्वारनटीन रहना होगा।

श्मशान घाट जा रही गाड़ी खड़े ट्रक में घुसी, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, यूरोपियन यूनियन, ईरान, जापान, थाइलैंड और अमेरिका ने भी दक्षिण अफ्रीका पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। अमेरिका के टॉप इन्फेक्शियस डिसीज एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फाउची  ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई हैरानी नहीं होगी, अगर यूएस में पहले से ही कोई ओमाइक्रॉन से संक्रमित मिलता है।

इटली और जर्मनी में भी ओमीक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। ये सभी लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। नीदरलैंड्स ने भी दक्षिण अफ्रीका से लौटी दो फ्लाइट के यात्रियों को आइसोलेट कर दिया है और उनके सैम्पल लिए गए हैं। नीदरलैंड्स ने आशंका जताई है कि कई लोगों में ओमीक्रॉन वेरिएंट मिल सकता है।

नए वेरिएंट को देखते हुए भारत ने भी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को गाइडलाइन जारी की है और कहा है कि एयरपोर्ट पर सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की जाए। खासतौर से दक्षिण अफ्रीका, हॉन्ग कॉन्ग और बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों की।

दुनियाभर की ओर से लगाई जा रही पाबंदियों पर दक्षिण अफ्रीका का दर्द छलका है। उसने कहा कि उसे तेजी से नए वेरिएंट की पहचान करने की ‘सजा’ दी जा रही है। दक्षिण अफ्रीका के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन एंड कोऑपरेशन ने एक बयान जारी कर दुनिया भर के नेताओं से पाबंदियां न लगाने की अपील की है। ट्रैवल बैन पर बयान में कहा गया है, ‘एडवांस्ड जीनोमिक सीक्वेंसिंग और तेजी से नए वेरिएंट की पहचान करने के लिए सजा मिल रही है। विज्ञान की सराहना होनी चाहिए और उसे सजा नहीं देनी चाहिए।’ DIRCO ने ये भी कहा कि कई देशों में ओमीक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं और उनमें से कई मामलों का दक्षिण अफ्रीका से कोई लिंक नहीं है। विदेश मंत्री नालेदी पंडोर ने भी दक्षिण अफ्रीका पर ट्रैवल बैन लगाने पर यूके समेत कई देशों की आलोचना की है।

Tags: B.1.1.529corona virusCOVID-19Naledi Pandornew variantomicornOmicron Variantsouth africa
Previous Post

पैरों के दर्द से पाना चाहते है छुटकारा, तो अपनाए ये 5 घरेलू उपाएं

Next Post

BB15: राखी के पति ने एक्ट्रेस को किया प्रपोज, सलमान के सवाल का दिया ये जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur's main roads will be brightened with a new glow
Main Slider

नई आभा से निखरेंगे गोरखपुर के मुख्य मार्ग, होगा सौंदर्यीकरण

20/05/2026
Sharad Pawar
Main Slider

देश की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री… शरद पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ

20/05/2026
Pradeep Mishra
Main Slider

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले विवाद, VIP एंट्री को लेकर भिड़े समर्थक

20/05/2026
Fire breaksout at Panacea Hospital
Main Slider

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

20/05/2026
A huge crowd gathered to bid farewell to former Chief Minister Khanduri.
Main Slider

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

20/05/2026
Next Post
Rakhi Sawant

BB15: राखी के पति ने एक्ट्रेस को किया प्रपोज, सलमान के सवाल का दिया ये जवाब

यह भी पढ़ें

Sushant Drugs case

सुशांत ड्रग्स केस में NCB की बड़ी कामयाबी, मुख्य संदिग्ध ड्रग्स तस्कर की हुई पहचान

15/04/2021
Horoscope

28 मई राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

28/05/2022
Lahore Airport

लाहौर हवाई अड्डे पर लगी भीषण आग, कई उड़ानों को किया गया रद्द

26/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version