• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य ने मुनव्वर फारुकी के शो पर लगाई रोक, कॉमेडियन बोले- यह अन्याय है

Writer D by Writer D
28/11/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Munawwar Farooqui

Munawwar Farooqui

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। अपने कॉमेडी शो में हिंदू देवी-देताओं को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद मुनव्वर फारुकी को जेल की हवा खानी पड़ी थी। जब से वह जेल से बाहर आए हैं, उन्हें एक के बाद एक अपने शो को कैंसिल होते देखना पड़ रहा है। कई शहरों में ऐसा होने के बाद अब बेंगलुरु में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

बेंगलुरु पुलिस ने मुनव्वर फारुकी के पिछले रिकॉर्ड्स देखने के बाद उनके आने वाले शो के आयोजकों से शो को कैंसिल करने को कहा है। मुनव्वर फारुकी का लेटेस्ट शो ‘डोंगरी टू नोवेयर’, 28 नवंबर की शाम गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाला था। अपने पत्र में बेंगलुरु के अशोक नगर की पुलिस ने कर्टेन कॉल इवेंट के विशेष धुरिया नामक शख्स को संबोधित करते हुए शो को ना करने के लिए कहा है।

इस मामले पर मुनव्वर फारुकी ने अपना बयान जारी किया है। मुनव्वर ने अपने शो को कैंसिल करने को अन्याय बताया है। ट्विटर पर जारी बयान में मुनव्वर फारुकी लिखते हैं, ‘आज बैंगलोर शो कैंसिल हो गया (इसके लिए वेन्यू पर तोड़फोड़ की धमकी दी गई थी)। हमने 600 से ज्यादा टिकट बेचे थे। एक महीने पहले मेरी टीम ने दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार की आर्गेनाईजेशन से चैरिटी को लेकर बात की थी। इस शो के पैसे उस चैरिटी में जाने थे। उनकी टीम के कहने पर हमने आर्गेनाईजेशन के नाम पर टिकट नहीं बेचे थे।’

मुनव्वर ने आगे लिखा, ‘मुझे जेल में उस जोक के लिए डाला गया, जो मैंने किया कहा भी नहीं था। मेरी शो को कैंसिल किया गया जिसमें कुछ भी गलत नहीं था। यह अन्याय है। इस शो को भारतीय जनता से बेहद प्यार मिला है। यह अन्याय है। हमारे पास शो का सेंसर सर्टिफिकेट है। इसका मतलब है कि शो में कुछ भी गलत नहीं है। हमने पिछले दो महीनों में 12 शो कैंसिल किए हैं, क्योंकि हमें वेन्यू और जनता को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिली थी।’

BB15: राखी के पति ने एक्ट्रेस को किया प्रपोज, सलमान के सवाल का दिया ये जवाब

बेंगलुरु पुलिस ने अपने पत्र में लिखा, ”हमें पता चला है कि मुनव्वर फारुकी एक विवादित शख्सियत हैं। उन्हें धर्म और भगवानों पर उनके विवादित बयानों के लिए जाना जाता है। कई शहरों में उनके कॉमेडी शो को बैन कर दिया गया है। हमें पता चला है कि कि उनके खिलाफ मध्य प्रदेश के तुकोगंज पुलिस थाने केस दर्ज करवाया गया था। यही केस उनके खिलाफ अन्य राज्यों में भी दर्ज करवाया गया है।’

पत्र में आगे लिखा है, ‘विश्वनीय जानकारी के अनुसार कई संगठनों ने फारुकी के इस कॉमेडी शो के खिलाफ आवाज उठाई है। ऐसे में अगर यह शो होता है तो जनता की शांति भंग हो सकती है। साथ ही आगे कानूनी पचड़े की शुरुआत हो सकती है, इसलिए हमारी सलाह है कि इस शो को कैंसिल कर दिया जाए।’

Tags: comedian Munawwar FarooquiMunawwar FarooquiMunawwar Farooqui shows
Previous Post

अगले महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट

Next Post

तीसरी बार गौतम गंभीर को मिली धमकी, कहा- IPS श्वेता चौहान भी कुछ नहीं कर पाएगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Gautam Gambhir

तीसरी बार गौतम गंभीर को मिली धमकी, कहा- IPS श्वेता चौहान भी कुछ नहीं कर पाएगी

यह भी पढ़ें

Ind-Nz: एजाज ने मुंबई में रचा इतिहास, टीम इंडिया के लिए सभी 10 विकेट

04/12/2021
धुरंधर में रणवीर सिंह ने चलाई ये बाइक, खूबियां जानकर हो जाएंगे फैन

धुरंधर में रणवीर की बाइक हुई वायरल, खूबियां ऐसी कि फैंस हो गए दीवाने

08/12/2025
Gemstones

आपके ग्रहों के दोष को दूर करता हैं ये रत्न, इस तरह करें धारण

13/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version