• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Omicron: केंद्र की नई गाइडलाइन, विदेश यात्रियों का एयरपोर्ट पर होगा कोविड टेस्ट 

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 10 हजार से भले ही कम आ रहे हो, लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से दुनिया के अन्य देशों समेत भारत भी चिंतित है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आज नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, ‘एट रिस्क’ यानी जोखिम वाले देशों से आने वाले विदेश यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा। इस दौरान कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लिए लोगों को भी टेस्टिंग कराना अनिवार्य होगा।

सरकार के आदेश के मुताबिक एयर सुविधा पोर्टल पर यात्रियों को तीन दिन के अंदर में आई आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। यही नहीं ‘ऐट-रिस्क’ देशों से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर टेस्टिंग से भी गुजरना होगा। यदि इन देशों से आने वाले यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं तो फिर उनके सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा और उन्हें क्वारेंटाइन रहना होगा।

SC ने केंद्र से पूछा सवाल- ‘लोगों की जान से बड़ा है क्या सेंट्रल विस्टा?’

यह क्वारेंटाइन उन्हें किसी अस्पताल में रहना होगा। यदि वे निगेटिव आते हैं तो भी होम क्वारेंटाइन में 7 दिन गुजारने होंगे। यही नहीं 8वें दिन एक बार फिर से उनका टेस्ट होगा और अगले 7 दिन तक सेहत की निगरानी करनी होगी।

यही नहीं दुनिया के किसी भी देश से आने वाले यात्रियों में से 5 फीसदी लोगों की रैंडम टेस्टिंग होगी। सरकार ने कहा है कि ‘ऐट-रिस्क’ देशों से आने वाले यात्रियों को टेस्टिंग का खर्च खुद देना होगा, जबकि रैंडम टेस्टिंग का खर्च सरकार वहन करेगी।

भारत सरकार ने जिन देशों को खतरे वाली श्रेणी में रखा है, उनमें दक्षिण अफ्रीका, चीन, ब्रिटेन, यूरोपीय देश, बांग्लादेश, ब्राजील, बोट्सवाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉब्वे, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर और इजरायल शामिल हैं। इससे पहले सरकार ने टॉप अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी और उसके बाद ही अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लेकर यह फैसला लिया गया है।

नई गाइडलाइन्स की प्रमुख बातें-

>> ‘एट रिस्क’ यानी जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच कराना होगा।

>> विदेश जाने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले किए गए आरटीपी-सीआर टेस्ट की रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा।

>> संक्रमित पाए जाने वाले यात्रियों को आइसोलेट किया जाएगा, सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी होगी।

>> निगेटिव रिपोर्ट आने पर यात्री घर तो जा सकते हैं, लेकिन एक सप्ताह तक उन्हें क्वारंटीन रहना पड़ेगा। इसके बाद  8वें दिन फिर टेस्ट होगा और अगले 7 दिन उन्हें सेल्फ मॉनीटिरिंग करनी होगी।

>> ओमिक्रॉन के खतरे की श्रेणी से जिन देशों को बाहर रखा गया है, वहां से आने वाले यात्रियों में 5 फीसदी की टेस्टिंग जरूर की जाएगी।

>> राज्य भी विदेशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी करें, टेस्टिंग बढ़ाएं और कोरोना हॉटस्पॉट की भी निगरानी करें।

Tags: Airportnatonal newsNew Variants OmicronOmicronOmicron VariantRT_PCR testtravel guideline
Previous Post

SC ने केंद्र से पूछा सवाल- ‘लोगों की जान से बड़ा है क्या सेंट्रल विस्टा?’

Next Post

हंगामे के बीच दोनों सदनों से पास हुआ तीनों कृषि कानून वापसी बिल

Writer D

Writer D

Related Posts

बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Next Post

हंगामे के बीच दोनों सदनों से पास हुआ तीनों कृषि कानून वापसी बिल

यह भी पढ़ें

चांद पर चीन ने फहराया झंडा China hoisted the flag on the moon

चांद पर चीन ने फहराया झंडा, ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश बना

05/12/2020
Mayur Dixit

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
Vastu Shastra

भूलकर भी कभी शेयर न करें ये चीजें, घर में हो जाएगी तंगी की एंट्री

20/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version