• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर ट्रोल हुए सब्यसाची, अब इस पोस्टर पर मचा बवाल

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मशहूर फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को एक बार फिर से ट्रोल किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही उनके मंगलसूत्र विज्ञापन को लेकर काफी विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होंने एक पोस्ट लिखकर माफी मांगी थी और विज्ञापन हटा लिए थे। अब हाल ही में सब्यसाची ने अपने ज्वैलरी कलेक्शन का नया विज्ञापन पोस्टर साझा किया। इन ज्वैलरी में हीरे, मोती, पन्ना और एक्वामरीन स्टोन का प्रयोग किया गया है।

ज्वैलरी कलेक्शन के कई पोस्टर साझा किए गए हैं, जिनमें मॉडल्स ने साड़ी पहनी है। उन्होंने गले और कानों में हैवी ज्वैलरी कैरी की है। एक पोस्टर में तीन मॉडल्स हैं तो दूसरे पोस्टर में छह मॉडल्स हैं। चेहरे पर खुशी के कोई भाव नहीं हैं। इसी को लेकर सब्यसाची को ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलर्स का कहना है कि इतनी महंगी ज्वैलरी पहनने का क्या फायदा अगर वह खुश ही नहीं हैं।

एक यूजर ने लिखा- ‘तस्वीर से साफ है कि पैसे से आप खुशियां नहीं खरीद सकते इसलिए इतनी महंगी ज्वैलरी पर पैसे क्यों खर्च करना?’  एक यूजर लिखते हैं, ‘ये किसी के मय्यत पे जाने के लिए तैयार हुई हैं क्या?’ एक ने कहा- ‘ये औरतें इतने गुस्से में क्यों हैं?’ एक ट्रोलर ने लिखा कि ‘कौन मर गया है? ये औरतें इतनी निगेटिव हैं, साड़ी इसे प्रस्तुत नहीं करता है, इतनी चमक-धमक लेकिन कोई खुशी नहीं।’ एक ट्रोल ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है सबकी सांस अटक गई है।’

BB 15: एंट्री लेते ही अभीजीत बिचकुले ने दी धमकी, कहा- मेरी औकात पर आता हूं तो…

सब्यसाची ने कुछ दिनों पहले इंटिमेट फाइन ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च किया था। उन्होंने रॉयल बंगाल मंगलसूत्र और बंगाल टाइगर आइकन नेकलेस कलेक्शन की तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में मंगलसूत्र का विज्ञापन कर रही महिला ने ब्रा पहने है। उसके साथ मेल मॉडल भी है। विरोध कर रहे लोगों ने इस विज्ञापन को अश्लील बताया। विज्ञापन पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने उन्हें अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने इसे नहीं हटाया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बीजेपी नेता की चेतावनी के बाद सब्यसाची ने यह विज्ञापन वापस ले लिया था।

Tags: SabyasachiSabyasachi DesignSabyasachi trolled
Previous Post

BB 15: एंट्री लेते ही अभीजीत बिचकुले ने दी धमकी, कहा- मेरी औकात पर आता हूं तो…

Next Post

अश्विन ने कानपुर में रचा इतिहास, हरभजन सिंह को पछाड़ अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Anant Singh
Main Slider

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Main Slider

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

30/10/2026
Next Post
ravichandran ashwin

अश्विन ने कानपुर में रचा इतिहास, हरभजन सिंह को पछाड़ अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

kidnapped

आठ महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के चार लोगों का अपहरण

04/10/2022
Mafia Kuntu

माफिया कुंटू को किया कासगंज जेल में शिफ्ट, एनकाउंटर के ‘डर’ से परिजन आए साथ

15/02/2021
CM Dhami

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

12/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version