• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे को 31 दिसम्बर तक चालू करने का दिया निर्देश

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना की प्रगति की पैकेजवार समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने इस एक्सप्रेस-वे के मुख्य मार्ग को हर हाल में 31 दिसम्बर, 2021 तक पूरा कर चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना से सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों को इस कार्य में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर व क्लस्टर स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित कर इनकी स्थापना की दिशा में शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने एक्सप्रेस-वे निर्माण के साथ ही साइनेज, बोड लगाने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की निर्माण की प्रगति के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण भी देखा। प्रस्तुतीकरण के दौरान यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने अवगत कराया कि यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे सुरक्षित एक्सप्रेस-वे होगा। यह सबसे कम समय में निर्मित किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘रोड एन्थम’ का अवलोकन भी किया।

जिले के साढ़े तीन लाख छात्र छात्राओं को मिलेगा टेबलेट, स्मार्ट फोन

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना की विकासकर्ता कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जनपद इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा तथा चित्रकूट के जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

Tags: Bundelkhand Expresswaycm yogiLucknow News
Previous Post

कान्हा नगरी में मिले चार विदेशी कोरोना संक्रमित, छाया धाम हुआ सील

Next Post

Twitter के CEO जैक डॉर्सी ने दिया इस्तीफा, अब ये सभालेंगे कंपनी की कमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post

Twitter के CEO जैक डॉर्सी ने दिया इस्तीफा, अब ये सभालेंगे कंपनी की कमान

यह भी पढ़ें

प्रदेश की मंडियों में चलेगा 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई से बदलेगी तस्वीर

10/10/2026
असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई पंचतत्व में विलीन Former Assam CM Tarun Gogoi merged with Panchatatva

असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

26/11/2020
Changur Gang

छांगुर गैंग का मददगार निकला क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने अब्दुल रहमान सिद्दीकी को किया सस्पेंड

24/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version