• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कसे पर्यटन विभाग के पेंच

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अब पर्यटन और नागरिक उडयन विभाग साथ मिलकर पर्यटकों की सुविधा के लिए गाइडेंस ऐप तैयार करेंगे जो आसानी से पर्यटकों के काम आएगा। इसके पीछे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की कसरत है। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सोमवार को विभागीय समीक्षा के दौरान यह निर्देश निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि उद्योगों को आसानी से भूमि उपलब्ध हो इसके लिए लैंड बैंक तैयार किया जाए। पर्यटन विभाग को लैंड बैंक तैयार करने के लिए एक विशेष सेल बनाए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस सेल का कार्य प्रदेश भर में भूमि बैंक चिन्हित करना होगा, जिससे पर्यटन से जुड़े उद्योगों को स्थापित करने में आसानी होगी।

संधू ने रोमांचक पर्यटन के अतंर्गत बंजी जंपिंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग आदि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने इन के लिए समयचक्र निर्धारित करने को कहा। उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया तथा कहा कि हम ऐसा पद्धति तैयार करें, जिसमें उत्तराखंड में आने वालों को उत्तराखंड में आपका स्वागत जैसा संदेश मिले। इसके साथ ही साथ एप डाउनलोड करने से लोगों को पूरी जानकारी मिले। उन्होंने पर्वतारोहण के लिए ट्रैकिंग डिवाइस आवश्यक करने का निर्देश दिया इससे लापता पर्वतारोहितयों का पता चल जाएगा।

मुख्य सचिव ने व्यवस्था और चाकचौबंद करने का निर्देश दिया तथा कहा कि पर्यटन विभाग अलग-अलग व्यवस्थाओं के माध्यम से पर्यटकों को अधिकाधिक सुविधा उपलब्ध कराएं और इसकी जानकारी मोबाइल तथा वेबसाइट पर उपलब्ध हो। उन्होंने हवाई सेवाओं को और किफायती बनाने पर जोर दिया।

SBI के बाद अब इस बैंक पर RBI ने लगाया करोड़ो का जुर्माना

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाए जाने के लिए अधिक से अधिक हेलीपैड भी विकसित किए जाएं। हेलीपैड विकसित किए जाते समय ट्रांसपोर्टेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट और मेडिकल इमरजेंसी जैसे पहलुओं पर ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों को भी चिन्हित किया जाए जो भले ही पर्यटन की दृष्टि से उपयोगी न हों परन्तु, आपदा एवं मेडिकल इमरजेंसी की दृष्टि से उपयोगी हों।

उन्होंने कहा कि हेलीपैड समय से तैयार हो सकें इसके लिए साप्ताहिक समीक्षा की जाए। प्रत्येक प्रोजेक्ट को ससमय पूर्ण करने के लिए प्रत्येक स्टेज एवं कार्य के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित की जाएं।

इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव युगल किशोर पंत सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: ss sandhuUttrakhand News
Previous Post

SBI के बाद अब इस बैंक पर RBI ने लगाया करोड़ो का जुर्माना

Next Post

मैरिज हॉल में लगी भीषण आग, मेहमान उठाते रहे खाने का लुत्फ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post

मैरिज हॉल में लगी भीषण आग, मेहमान उठाते रहे खाने का लुत्फ

यह भी पढ़ें

CM Yogi interacted directly with the beneficiaries of PM Awas Yojana Urban 2.0.

फोन चेक कर लीजिए, पैसा आ गया होगा… सीएम योगी का सहज अंदाज, पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

16/03/2026
CM Yogi

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से मिले सीएम योगी, कहा- समय से सोएं समय से उठे

23/06/2022
देश के इतिहास के लिए ‘काला दिन 'Black day' for the history of the country

देश के इतिहास के लिए ‘काला दिन’, राज्यसभा में हुई लोकतंत्र की हत्या : कांग्रेस

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version