• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर शक्की और गुस्सैल है आपका पार्टनर तो ऐसे करें स्थिति हैंडल

Writer D by Writer D
10/12/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Spouse
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रिलेशनशिप में प्यार और सम्मान होना बहुत जरूरी होता है। जहां इंसान को ये दोनों ही चीजें नहीं मिलती हैं वहां उसे घुटन होने लगती है। कई रिश्तों में देखा जाता है कि पार्टनर (Partner) का संबंध बराबरी का नहीं है, उनमें से एक ज्यादा हावी रहता है।

यदि आपका पार्टनर (Partner) आप पर दबाव बनाता है कि आप उसे बताकर किसी भी जगह पर जाएं, किसी से मिलने जा रहे हैं उसकी जानकारी उसे पहले दें, उसके रहते हुए आप किसी दूसरे व्यक्ति से बात ना करें तो इसका मतलब साफ़ है कि वो आप पर हावी होना चाहता है। इस तरह के रिलेशनशिप में प्यार होने के बावजूद दोनों का साथ लंबा नहीं चल पाता है।

किसी एक व्यक्ति का भी डोमिनेटिंग नेचर रिश्ते को तबाह कर सकता है, जानते हैं इस स्थिति में आप क्या कर सकते हैं।

अपनी बात समझाएं

आजकल के समय में कपल्स के बीच में ट्रस्ट इशू बहुत ज्यादा नजर आते हैं। पार्टनर (Partner) का फोन बिजी जाने, उसके ऑनलाइन रहने, घर से बाहर जाने पर उसकी वफादारी पर शक किया जाता है। इस शक का लेवल इतना बढ़ जाता है कि वो खुद को मानसिक तथा शारीरिक रूप से भी कष्ट पहुंचाते हैं। इंसान अपने इस शक की वजह से पार्टनर पर दबाव बनाता है कि वो जो भी करे इसकी जानकारी पहले उसे दे। अगर आपका पार्टनर भी इस तरह की स्थिति उत्पन्न कर रहा है तो उसे विश्वास दिलाने और समझाने की जरूरत है। उसे समय दें और बताएं कि आप कुछ गलत नहीं कर रहे हैं।

आपका पर्सनल स्पेस भी है जरूरी

अगर पार्टनर के शक करने की आदत की वजह से दबाव और घुटन महसूस होने लगी है तो इस बारे में आप अपने पार्टनर से बात करें और उनसे अपने पर्सनल स्पेस की मांग करें। आपको ये समझना होगा कि रिश्ते को बचाए रखने के लिए आपको ही प्रयास करना होगा। आप दोनों अलग अलग शख्स हैं और आप दोनों की इस रिश्ते के अलावा भी जिंदगी है। आप दोनों का पर्सनल स्पेस होना चाहिए। आप उन्हें समझाएं कि आपकी निजी चीजों को बदलने का प्रयास ना करे।

आपकी पसंद को भी दे अहमियत

कई बार पार्टनर इतने ज्यादा हावी हो जाते हैं कि वो हर बात में सिर्फ अपनी राय रखते हैं और उसे ही अंतिम फैसला मान लेते हैं। घर खर्च हो, घूमना फिरना या फिर रेस्टोरेंट में खाने का ऑर्डर, छोटी से बड़ी चीज में वो खुद निर्णय ले लेते हैं। इस तरह के कपड़े मत पहनों, अपने उस दोस्त से बात मत करो, उस जगह मत जाया करो आदि कई तरह की पाबंदियां लगा दी जाती हैं। अपने पार्टनर को बताएं कि वो जानें अनजाने में ही बातें बोलता है लेकिन वो आपके फैसलों को भी अहमियत दे।

लें काउंसलर की मदद

सिर्फ लव रिलेशनशिप में ही नहीं बल्कि शादीशुदा जीवन में भी शक्की और गुस्सैल पार्टनर मिल जाते हैं। पति या पत्नी के बीच रिश्ते में संतुलन ना होने से घर के सभी फैसले कोई एक ही लेता है। शादी का ये रिश्ता तलाक तक पहुंचने से पहले आप काउंसलर की मदद लें।

स्थिति हाथ से निकलने लगे तब क्या करें

अगर पार्टनर के शक्की स्वभाव की वजह से आपको मानसिक परेशानी पहुंच रही है या कोई शारीरिक नुकसान भी हो रहा है तो रिश्ता तोड़ लेने में ही भलाई है। आप पार्टनर की इन आदतों के बारे में उसके माता पिता और करीबी दोस्तों को बताएं। उनकी मदद से अपने पार्टनर को समझाने की कोशिश करें। यदि स्थिति अनियंत्रित हो जाती है तो पुलिस की मदद लेने से पीछे ना हटें।

Tags: relationship issuesRelationship Tipsrelationship tips in hindi
Previous Post

बाजरे का आटा ठंड में खाने से मिलेंगे फायदे, जानें जरूर

Next Post

इस स्नान से दूर होंगी स्किन की सभी समस्याएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Next Post

इस स्नान से दूर होंगी स्किन की सभी समस्याएं

यह भी पढ़ें

rajnath singh

विकास की नयी उड़ान भर रहा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था : राजनाथ

02/03/2022
Four arrested in cashier murder case

फर्जी दस्तावेजों पर भारतीय छात्रों को कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

24/06/2023
CM Yogi

सर्दियों में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगी योगी सरकार

23/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version