• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिल गया मिराज का चोरी हुआ पहिया, जानिए कहां से हुआ बरामद

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fighter jet Mirage

Fighter jet Mirage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर एक प्राइवेट ट्रेलर से फाइटर जेट मिराज का एक पहिया चोरी होने से हड़कंप मच गया था। शनिवार शाम चोरी हुए फाइटर प्लेन मिराज का पहिया मिल गया है। जिन लोगों ने इस पहिये को चुराया था, उन्होंने ही इसे लौटा दिया है। इस टायर को दीपराज और हिमांशु नाम के युवक ले गए थे।

युवकों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि ये पहिया मिराज का है। हम इसे ट्रक का पहिया समझकर ले गए थे। हालांकि, टायर मिलने के बाद अभी भी आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में लखनऊ के आशियाना थाने में ट्रक ड्राइवर हेम सिंह रावत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बयान जारी कर चोरी हुए टायर के मिलने की पुष्टि की गई है। बयान जारी कर बताया गया है कि बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन पर इस टायर को दो युवकों ने अधिकारियों को सौंप दिया है। ये टायर शहीद पथ के किनारे से चोरी हो गया था।

इस मामले में 1 दिसंबर को केस दर्ज किया गया था। इस टायर को दीपराज और हिमांशु नाम के युवकों ने शहीद पद से उठा लिया था। दीपराज, हिमांशु का फूफा लगता है। दोनों ने बताया कि 26 नवंबर की रात 10:30 से 10:45 के बीच शहीद पथ पर एक टायर मिला था, जिसे वो लोग ट्रक का टायर समझकर घर ले आए थे।

बाद में 3 दिसंबर को उन्होंने न्यूज में देखा कि मिराज का पहिया चोरी हो गया है। न्यूज में शहीद पथ की घटना ही बताई गई थी, इसलिए उन्हें लगा कि ये वही टायर है। ये टायर भी थोड़ा अलग था। जिसके बाद दोनों ने इस टायर को वायुसेना को सौंप दिया है।

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज अति-दुःखद व निंदनीय : मायावाती

डीसीपी ईस्ट अमित कुमार ने बताया था कि ये ट्रक लखनऊ के बख्शी तालाब एयरबेस से सामान अजमेर जा रहा था। ये ट्रक मिराज फाइटर प्लेन के 5 पहिए लेकर अजमेर जा रहा था, लेकिन इसमें से एक पहिया गायब था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

Tags: airforcecrime newsFighter jet MirageLucknow Newswheel of fighter jet mirage
Previous Post

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज अति-दुःखद व निंदनीय : मायावाती

Next Post

गैराज में लगी भीषण आग, BMW समेत आठ गाड़ियां जलकर खाक 

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post

गैराज में लगी भीषण आग, BMW समेत आठ गाड़ियां जलकर खाक 

यह भी पढ़ें

Can Ravindra Jadeja's innings increase the tension of the Kiwi team?

क्या रविंद्र जडेजा की पारी बढ़ सकती है कीवी टीम की टेन्शन?

14/06/2021
CM Yogi

यूपी को ग्लोबल पहचान देंगे एआई, बॉयोटेक, ग्रीन एनर्जी और एग्रीटेक आधारित उद्योग

14/09/2025
Cucumber Face Pack

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version