Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममिर्जापुर

महामाया के दर्शन कर लौट रहे साधुओं से भरी बोलेरो पलटी, दो घायल

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के भावा बाजार में शनिवार की देर रात छत्तीसगढ़ महामाया से दर्शन कर लौट रहे साधुओं की बोलेरो अचानक सड़क किनारे पलट गई।

दुर्घटना में वाहन चालक और एक साधु को गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल उन्हें अस्पताल भिजवाया।

जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी निवासी महावीर नाथ के साथ छह साधुओं का एक जत्था बोलेरो पर सवार होकर छत्तीसगढ़ महामाया के दर्शन को गया था। लौटते समय शनिवार की देर रात भावा बाजार में ब्रेकर पर गाड़ी उछल गई और अनियंत्रित होकर कुछ दूर जाकर सड़क पर पलट गई।

JDU नेता के सी त्यागी के बेटे BJP में शामिल, SP-BSP के नेताओं ने भी ली सदस्यता

वाहन में बैठे महावीर नाथ (55) और चालक पुष्पेंद्र कुमार (35) को गंभीर चोटे आई साधुओं की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मड़िहान पुलिस ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस से इलाज के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजा।

Related Articles

Back to top button