Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमवाराणसी

फ्लाईओवर पर धू-धू कर जली जनरथ बस, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

वाराणसी के ककरमत्ता फ्लाईओवर के ऊपर एक जनरथ बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार चालक सहित सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यात्रियों में महिलाएं व बच्चे भी थे।

देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। सूचना के बाद देरी पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस और उसमें रखे यात्रियों के कई समान पूरी तरह से जल गए।

दिव्यांग बोला- महाराज जी मेरी शादी नहीं हो पा रही नौकरी दे दो, CM योगी ने दिया ये जवाब

मंडुवाडीह-ककरमत्ता फ्लाईओवरपर के दोनों तरफ से पुलिस ने यातायात बाधित कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जनरथ बस कैंट रोडवेज से सोनभद्र जा रही थी।

फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।  आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यातायात बहाल कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button