• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनरल रावत का असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति : योगी

Writer D by Writer D
08/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमिलनाडु में हुए हेलीकाप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी जनरल बिपिन रावत की असामयिक मौत से दुखी हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है।

योगी ने कहा कि एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में श्री रावत सदैव याद किए जाएंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परमधाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में CDS जनरल श्री बिपिन रावत जी व उनकी धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है।

एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में श्री रावत जी सदैव याद किए जाएंगे।

उनका असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 8, 2021

लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जनरल रावत ने साहस के साथ देश की सेवा की। उनका निधन सशक्त सेना और देश के लिए बड़ा नुकसान है।

CDS बिपिन रावत का निधन, हेलीकाप्टर क्रैश में पत्नी समेत 13 लोगों की मौत

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया है कि तमिलनाडु में सेना के हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी एवं सेना के जवानों के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में आज हुए हेलीकाप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गयी। वायु सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दुर्घटनाग्रस्त सैन्य हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 में कुल 14 लोग सवार थे।

Tags: cds bipin rawatcm yogiLucknow NewsNational news
Previous Post

स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की अहम भूमिका : सीईओ सौजन्या

Next Post

17 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post
vacciantion

17 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

यह भी पढ़ें

‘भीख’ वाले बयान पर ड्रामा क्वीन ने की आलोचना, बोलीं- ‘ देश की गद्दार है दीदी…’

13/11/2021
murder

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका व उसके माता-पिता की धारदार हथियार से की हत्या

27/04/2022
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: मुस्लिम पक्ष को लगा झटका, हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इंकार

01/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version