• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

17 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

Writer D by Writer D
08/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
vacciantion

vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल एक लाख 72 हजार 616 सैम्पल की जांच की गयी है। इसमें कोरोना संक्रमण के 10 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल आठ करोड़ 88 लाख 21 हजार 558 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तीन लोग कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। कोविड-19 से ठीक होने वालों की कुल संख्या 16 लाख 87 हजार 452 है। प्रदेश में कोरोना के कुल 139 एक्टिव मामले हैं। इसमें से 106 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि कल जिलों से 97 हजार 507 सैम्पल आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गये।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 15 लाख 95 हजार 942 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 11 करोड़ 57 लाख 11 हजार 995 और दूसरी डोज पांच करोड़ 50 लाख 21 हजार 327 लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश में 17 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देने वाला देश में पहला राज्य है। प्रदेश में अब तक कुल 17 करोड़ सात लाख, 33 हजार 322 डोज दी जा चुकी है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन भारत के कुछ प्रदेशों में पाया गया है। उत्तर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कोविड के नये वैरिएंट ओमीक्रॉन से संक्रमित नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग पांच महीने से कोविड संक्रमण निचले स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां अन्य देशों से आने वाले लोगों को सात दिन अपने घर में रहने को कहें। ताकि किसी प्रकार से संक्रमण न फैल पाये। उन्होंने कहा कि सभी लोग वैक्सीन की डोज अवश्य लें। जिन लोगों ने वैक्सीन की प्रथम डोज ले ली है। वह समय आने पर अपनी दूसरी डोज अवश्य लें।

जनरल रावत का असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति : योगी

उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

Tags: Corona vaccineLucknow Newsvaccine in upvacination in up
Previous Post

जनरल रावत का असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति : योगी

Next Post

किसानों ने माना सरकार का प्रस्ताव, कल होगी SKM की बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
Next Post
Farmers protest

किसानों ने माना सरकार का प्रस्ताव, कल होगी SKM की बैठक

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीतापुर में मिड-डे मील का राशन न पहुंचाने पर परिवहन ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश

10/09/2026
akhilesh yadav

जनता के दुःख दर्द से जुड़ने के बजाय भाजपा सत्ता बचाने में व्यस्त है : अखिलेश

12/06/2021
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

फर्जी जमानत के मामले में चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

05/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version