• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी के बंधन में बंधे तेजस्वी यादव, जानिए कौन है लालू की छोटी बहू

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शादी कर ली है। तेजस्वी यादव ने एयरहोस्टेस रहीं एलेक्सिस से शादी की है। तेजस्वी और एलेक्सिस दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं और पुराने दोस्त हैं।

सूत्रों ने बताया कि सगाई के बाद तेजस्वी दो महीनों का ब्रेक चाहते थे, लेकिन उन्होंने सगाई के अगले ही दिन शादी कर ली।

तेजस्वी की सगाई और शादी का ये कार्यक्रम दिल्ली के सैनिक फार्म में हुआ है। ये सैनिक फार्म उनकी बहन मीसा भारती का है। सैनिक फार्म के बाहर और अंदर दोनों जगह कड़ी सुरक्षा है। हर आने-जाने वाली गाड़ी को सख्ती से चेक किया जा रहा है। हर गेट पर गाड़ी की डिटेल्स नोट की जा रही है। साथ ही कई सारे बाउंसर्स भी तैनात किए गए हैं।

तेजस्वी यादव की शादी में समाजवादी चीफ अखिलेश यादव भी विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे। मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव के बीच राजनीतिक और पारिवारिक रिश्ता भी है। दोनों आपस में समधी हैं।

हर एक गाड़ी पर और आने-जाने पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अंदर मैन एंट्री के लिए तीन लेयर की सिक्योरिटी चेकअप से गुजरना पड़ रहा है। बाउंसर्स ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी मीडियाकर्मी वेन्यू के आसपास न भटके।

तेजस्वी-एलेक्सिस की शादी

तेजस्वी यादव की सगाई के वेन्यू को पिंक और ब्लू कलर की थीम से सजाया गया है। गेट की एंट्री पर सफेद और गुलाबी फूलों से सजावट की गई है। अंदर एक भव्य स्टेज में बनाया गया है जिसका फ्लावर बेस्ड डेकोरेशन है। बात खाने की करें तो खाने के लिए भी शाही भोजन रखा गया है। खाने में कई सारे डेजर्ट रखे गए हैं।

शाही अंदाज में एंट्री लेंगे दूल्हे राजा विक्की कौशल, खास फूलों से होगा स्वागत

तेजस्वी की दुल्हनिया एलेक्सिस पहले एयरहोस्टेस रह चुकीं हैं। वो दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं और उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं। सूत्रों की मानें तो एलेक्सिस और तेजस्वी के बीच लगातार मिलना जुलना रहता है और उनकी दोस्ती को पूरे 6 साल हो चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो लालू तेजस्वी के इस फैसले से कतई खुश नहीं हुए थे बल्कि वे बेटे से काफी नाराज हो गए थे। एलेक्सिस के ईसाई परिवार से होने के चलते लालू को इस रिश्ते से ऐतराज था। वहीं बाकी परिवार को पता लगा तो कोई और भी उनके पक्ष में नहीं आया लेकिन आखिरकार लंबी बातचीत के बाद लालू और परिवार को तेजस्वी की जिद के आगे झुकना पड़ा।

Tags: bihar newsdelhi newsNational newsTejashwi YadavTejashwi yadav wedding
Previous Post

डिप्टी CM केशव मौर्य की बढ़ेंगी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने इस मामले में भेजा नोटिस

Next Post

सपा की गुंडा सरकार और भाजपा की सरकार का अंतर जान रही हैं जनता : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

सपा की गुंडा सरकार और भाजपा की सरकार का अंतर जान रही हैं जनता : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पिछली सरकारों में इतना पैसा लिया जाता था कि वे किसी अभ्यर्थी से आंख नहीं मिला पाते थेः सीएम

07/09/2025
125-year-old Shivanand Baba

125 वर्षीय काशी के शिवानंद बाबा ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़

09/06/2021

कुशीनगर रेल परियोजना की सौगात जल्द, मोदी है तो मुमकिन है : योगी

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version