• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार के कुशासन से जनता आजिज आ चुकी : अखिलेश

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ने पार्टी की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुये कार्यकर्ताओं से शनिवार को कहा कि पूरा प्रदेश सत्ता परिवर्तन कर सपा को सत्तासीन करना चाहता है और जनता की इच्छा को पूरा करने के लिये उन्हें पूर्ण मनोयोग से जुट जाना चाहिये।

अखिलेश ने चुनावी तैयारियों के सिलसिले में यहां पार्टी मुख्यालय पर सपा के जिलाध्यक्षों और विधानसभा अध्यक्षों की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से आजिज आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने का बहुत बड़ा हिस्सा विज्ञापनों पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा ने अपना संकल्प पत्र भी नहीं देखा है। उन्होंने सरकार से विभिन्न क्षेत्रों में भारी निवेश के दावों की सच्चाई बताने के लिये अब तक किये गये एमओयू का खुलासा करने की मांग की है।

चुनावी तैयारियाें के बारे में अखिलेश ने बताया कि आज की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी के आवेदनों पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न दलों के साथ सपा के गठबंधन को ध्यान में रखते हुये टिकट वितरण के मुद्दे पर पार्टी के नेताओं के साथ गहन मंथन हुआ।

उन्होंने बताया कि सपा नेताओं से उनके क्षेत्र में भाजपा सरकार की नाकामियों और झूठे वादों का खुलासा जनता के बीच करने के लिये कहा गया है। साथ ही क्षेत्रीय नेताओं से कहा गया है कि वे गांव गांव में खाद, बीज, बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे किसानों को भी आय दोगुनी करने सहित भाजपा के अन्य दावों की सच्चाई भी उजागर करें।

उन्होंने कहा कि अगर सपा सरकार बनी तो गरीबों को समाजवादी फूड पैकेट की तरह अनाज देंगे। उन्होंने कहा, “सपा ने युवाओं को लैपटॉप दिए और भाजपा ने उनको लाठी दी। यही फर्क है हममें और उनमें।” अखिलेश ने कहा कि प्रदेश वासियों ने मन बना लिया है कि भाजपा सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाेगों को अब योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहिए।

उन्होंने कहा कि, विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने दिल्ली में बड़े-बड़े बैनर, विज्ञापन, होर्डिंग लगाए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार और नौकरी दी गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कितने नौजवानों को अब तक रोजगार मिले, यह सबसे बड़ा सवाल है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कम से कम यह तो बताए कि जिन योजनाओं के शिलान्यास किए गए थे, उनमें से साढ़े चार वर्ष में कितनी योजनाओं का काम पूरा हो पाया। उन्होंने कहा कि सपा ने गरीबों को लोहिया आवास दिया और भाजपा ने तो लखीमपुर खीरी में किसानों पर थार जीप चढ़ा कर मार डाला। अखिलेश ने कहा कि सपा विकास में विश्वास रखती है, योजनाओं के नाम बदलने में नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार काम से अधिक धन योजनाओं के प्रचार में खर्च करती है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

सीएम धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जी.बी.पंत संस्थान पौड़ी की बोर्ड ऑफ गवर्नस की बैठक

Next Post

ट्रेन के सामने स्टंट करना पड़ा भारी, कार के उड़े परखच्चे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक… योगी कैबिनेट ने विकास, निवेश और जनकल्याण पर लिए 21 बड़े फैसले

04/08/2026
Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

Monsoon Session: योगी सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Next Post
train

ट्रेन के सामने स्टंट करना पड़ा भारी, कार के उड़े परखच्चे

यह भी पढ़ें

hina khan

हिना खान ने बताया- फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में क्लास को लेकर किया जाता है फर्क

12/10/2020

जनता ने हमें समर्थन दिया और हमने उन्हें सुरक्षा दी : योगी

18/09/2021
CM Yogi

महिलाओं के प्रति अपराध में न्यूनतम, सजा दिलाने में नम्बर वन है यूपी : मुख्यमंत्री

01/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version